फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Completion of training, 30 trainees received certificates

Maharajganj News: प्रशिक्षण का समापन, 30 प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाण पत्र

Sun, 24 Nov 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 24 Nov 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Completion of training, 30 trainees received certificates
महराजगंज। सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित पांच दिवसीय सीएचओ प्रशिक्षण का समापन हुआ। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने प्रशिक्षण लेने वाले 30 सीएचओ को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुधारना और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना है। प्रशिक्षुओं से कहा कि उन्हें अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभानी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवा के दौरान बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता की बात की और कहा कि सीएचओ को अपने क्षेत्र के बुजुर्गों को आपातकालीन चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उनके अनुसार, सीएचओ की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और नागरिकों की मदद में अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा से करें। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज कुमार कन्नौजिया, ट्रेनर प्रीति मिश्रा, मीना कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed