{"_id":"6741072429890308a80c8cc4","slug":"completion-of-training-30-trainees-received-certificates-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-136376-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रशिक्षण का समापन, 30 प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रशिक्षण का समापन, 30 प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाण पत्र
विज्ञापन
महराजगंज। सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित पांच दिवसीय सीएचओ प्रशिक्षण का समापन हुआ। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने प्रशिक्षण प्राप्त किए 30 सीएचओ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुधारना और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना है। प्रशिक्षुओं से कहा कि उन्हें अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभानी चाहिए। उन्होंने विशेष रुप से स्वास्थ्य सेवा के दौरान बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता की बात की और कहा कि सीएचओ को अपने क्षेत्र के बुजुर्गों को आपातकालीन चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उनके अनुसार, सीएचओ की नैतिक जिम्मेदारी बनती है की वे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और नागरिकों की मदद में अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा से करें। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ वीर विक्रम सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ नीरज कुमार कन्नौजिया, ट्रेनर प्रीति मिश्रा, मीना कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद