फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Complete wheat procurement, farmers did not get paid

गेहूं खरीद पूरी, किसानों को नहीं मिला भुगतान

Sun, 17 Jun 2018 12:55 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 17 Jun 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
Complete wheat procurement, farmers did not get paid
गेहूं खरीद पूरी, किसानों को नहीं मिला भुगतान - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं खरीद की अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो गई। इस बार जिले में लक्ष्य से अधिक गेहूं खरीद हुई है। मगर किसानों को आधा-अधूरा ही भुगतान हुआ है। क्रय एजेसियों पर किसानों का अब भी 3.40 करोड़ रुपये बकाया है। इसके भुगतान के लिए किसान क्रय केंद्रों का चक्कर लगाने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन


पहली अप्रैल से 15 जून के बीच 27231 किसानों से कुल 1.19 लाख एमटी गेहूं खरीद की गई है, जो लक्ष्य के सापेक्ष 111.93 प्रतिशत बताई जा रही है। शासन ने महराजगंज जिले के लिए 1,07,000 एमटी गेेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया था। इस बीच जिले में कुल 1,19,763 एमटी गेहूं की खरीद हुई है। पीसीएफ ने सर्वाधिक 16089 किसानों से 66802 एमटी गेहूं खरीदा हैै। विभिन्न क्रय एजेंसियों ने किसानों का अभी तक 2.05 अरब भुगतान भी कर दिया है, जबकि अभी किसानों का दो एजेंसियों पीसीयू व नेफेड पर 3.40 करोड़ रुपये बकाया है। समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं खरीद के लिए दस एजेंसियों के 189 केंद्र स्वीकृत किए गए थे। इनमें विभिन्न खरीद एजेसियों की तरफ से 177 केंद्र खोले गए थे। डीएम की सख्ती से सभी क्रियाशील एजेंसियों ने 15 जून तक लक्ष्य के सापेक्ष 111.93 प्रतिशत गेहूं खरीद पूरी करने के कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है।एजेंसीवार गेहूं खरीद का विवरण देखा जाए तो 14700 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 10230 एमटी, पंजीकृत समितियों ने 2218 एमटी, पीसीएफ ने 47700 एमटी के सापेक्ष 66802 एमटी, यूपी एग्रो ने 2600 एमटी के सापेक्ष1773 एमटी, कर्मचारी कल्याण निगम ने 9000 के सापेक्ष 6277 एमटी, एनसीसीएफ ने 8200 के सापेक्ष 6923 एमटी, पीसीयू ने 14300 के सापेक्ष 20273 एमटी, नेफेड ने 1600 एमटी, नैकाफ ने 214 एमटी तथा भारतीय खाद्य निगम ने 10500 के सापेक्ष 3449 एमटी गेहूं खरीद    की है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि क्रय एजेंसियों ने 27231 किसानों से 208.96 करोड़ का गेहूं खरीद की है। जिसमें से 205.57 करोड़ रुपये किसानों को भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी भी दो क्रय एजेंसियों पर किसानों का 3.40 करोड़ बकाया है। जल्द भुगतान के लिए एजेंसियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि गेहूं क्रय का भुगतान जल्द करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन किसानों का बकाया है, उन्हें जल्द भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed