{"_id":"6a272afa3ee77044360172ce","slug":"complete-the-tender-process-for-boiler-and-treatment-plant-soon-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178871-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बॉयलर और ट्रीटमेंट प्लांट की निविदा की प्रक्रिया जल्द पूरा कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बॉयलर और ट्रीटमेंट प्लांट की निविदा की प्रक्रिया जल्द पूरा कराएं
विज्ञापन
ओडीओपी सामान्य सुविधा केंद्र परियोजना का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
महराजगंज। विकास खंड घुघुली के ग्राम रामपुर बल्डीहा में एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) सामान्य सुविधा केंद्र (सीएफसी) परियोजना का निर्माण चल रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बॉयलर एवं ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर अवशेष मशीनों की स्थापना कराने के निर्देश दिए।
परियोजना जनपद के प्रमुख ओडीओपी उत्पाद लकड़ी फर्नीचर को प्रोत्साहन देने, आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उसकी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्थापित की जा रही है।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि कॉमन फैसिलिटी सेंटर में लकड़ी की गुणवत्ता एवं टिकाऊपन बढ़ाने के लिए वुड सीजनिंग एवं ट्रीटमेंट प्लांट, आधुनिक प्रोसेसिंग यूनिट, सीएनसी बोरिंग मशीन, पैनल सॉ, हाइड्रोलिक प्रेस, एयर कम्प्रेसर, रिजन/कटिंग उपकरणों सहित एक डिजाइनिंग सेंटर की स्थापना राज्य सरकार के सहयोग से की जा रही है। इन सुविधाओं के माध्यम से स्थानीय उद्यमियों एवं कारीगरों को आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन तथा बेहतर विपणन के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त उद्योग नीरज सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पूर्वांचल क्षेत्र में इस प्रकार का यह पहला ओडीओपी सामान्य सुविधा केंद्र होगा, जो लकड़ी फर्नीचर उद्योग से जुड़े उद्यमियों को साझा आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत अधिकांश मशीनों की स्थापना पूर्ण हो चुकी है तथा केवल बॉयलर एवं ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना शेष है।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि बॉयलर एवं ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर अवशेष मशीनों की स्थापना कराई जाए तथा केंद्र का संचालन समयबद्ध रूप से प्रारंभ किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि उद्यमियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं एवं सुविधाओं की शुल्क निर्धारण प्रक्रिया भी शीघ्र पूर्ण कर ली जाए, जिससे केंद्र के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि यह परियोजना एक जनपद एक उत्पाद सीएफसी योजना के अंतर्गत संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से लकड़ी फर्नीचर व्यवसाय, सेवा एवं उद्योग से जुड़े उद्यमियों को लकड़ी उत्पादों के लिए गुणवत्तापूर्ण लकड़ी बेहद किफायती दर पर उपलब्ध होगी। जिससे लकड़ी उद्योग गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी, उपायुक्त उद्योग नीरज सिंह, एसी उद्योग राकेश जयसवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।