{"_id":"676efee7c56b73755e0418d6","slug":"complainants-returning-disappointed-due-to-pension-site-not-opening-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139165-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पेंशन साइट न खुलने से निराश लौट रहे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पेंशन साइट न खुलने से निराश लौट रहे फरियादी
Sat, 28 Dec 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग, वृद्धा और निराश्रित पेंशन भोगी हो रहे परेशान
सोमवार से ही नहीं खुल रही विभागीय साइट
महराजगंज। दिव्यांग कल्याण, वृद्धा और महिला कल्याण विभाग की साइट पिछले चार दिन से न खुलने के कारण लाभार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रोजाना लाभार्थियों की भीड़ सुबह विकास भवन के इन विभागों में जुटते हैं और समस्या समाधान की जगह साइट न खुलने की जानकारी लेकर लौट जाते हैं।
विकास भवन में समाज कल्याण, दिव्यांग व निराश्रित पेंशन का कार्यालय है। इन विभागों में चार दिन से पेंशन देखने की साइट बंद है। जब कार्यालय में पेंशन दिखवाने के लिए बुजुर्ग, दिव्यांग और निराश्रित महिलाएं आती हैं तो उन्हें वापस भेज दिया जाता है। विभागीय कर्मियों को भी नहीं पता कि साइट कब चलेगी। ऐसे में लाभार्थियों को पेंशन की जांच कराए बिना ही जाना पड़ रहा है।
शुक्रवार को लक्ष्मीपुर से आए दिव्यांग अनवर और वहीद दिव्यांग पेंशन चार माह से न पाने की शिकायत लेकर आए थे, लेकिन कर्मियों ने साइट बंद की समस्या बताकर उन्हें वापस कर दिया। तेज पटेल, नरेश चौधरी, गणेश गौतम वृद्धा पेशन के बारे में जानकारी लेने आए थे, उन्हें भी निराश होना पड़ा। जुगुन ने कहा कि सोमवार से ही पेंशन की साइट न खुलने से कोई काम नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
चार दिन से पेंशन साइट नहीं खुल रही है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। साइट खुलने के बाद समस्या का समाधान होगा। - शांत प्रकाश श्रीवास्तव, दिव्यांग कल्याण अधिकारी