{"_id":"571fbb874f1c1b6907a91a88","slug":"commotion-in-the-bank-to-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान के लिए बैंक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान के लिए बैंक में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर एसबीआई में मंगलवार को भुगतान के लिए हंगामा मच गया।
- फोटो : हरिकेश पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मीपुर भारतीय स्टेट बैंक लक्ष्मीपुर में मंगलवार को खाता धारकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी रकम नहीं दी जा रही है। बैंक मैनेजर को भी ग्राहकों की सुविधाओं व शिकायतों से कुछ लेना देना नहीं है।
हंगामा कर रहे खाताधारकों का कहना है कि सुबह गेट खुलने के पहले ही भुगतान के लिए लोगों की कतारें लग जा रही हैं। जमा हो या भुगतान पूरा दिन बैंक में ही बीत जाता पर कार्य नहीं हो पाता है। खाताधारक सुरेश, किशोर, अब्दुल, महेश, सुदामा, लालचंद, रामरेखा, जोगेन्द्र सहित कई लोगों ने बैंक कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि कुछ लोगों को खिड़की के पीछे बुला कर भुगतान कर दिया जा रहा है।
बैंक के लोग कभी सर्वर तो कभी रकम की कमी बता कर दौड़ाते हैं। हंगामा बढ़ता देख गार्ड और पुलिसकर्मी समझाने लगे। प्रबंधक दीपक कुमार ने नियमानुसार जमा व भुगतान कराने का आश्वासन दिया। प्रबंधक ने बताया कि कई दिनों से बैंक में पर्याप्त धनराशि नहीं होने तथा कर्मचारियों की कमी के चलते दिक्कतें हो रही हैं। जिसे दूर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। हालांकि कर्मचारियों द्वारा पीछे से कुछ खास लोगों को भुगतान करने के आरोप को ब्रांच मैनेजर ने नकार दिया है।