फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cold increased today

तापमान लुढ़का, कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई मुसीबत

Fri, 15 Jan 2021 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
cold increased today
क०़ाके की ठंड में कोहरे के कारण समस्या बढ़ी - फोटो : MAHARAJGANJ
तापमान लुढ़का, कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई मुसीबत
विज्ञापन

रात से ही पड़ने वाला कोहरा लगभग दिन भर रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। शुक्रवार को मौसम का मिजाज एक दम बदला हुआ नजर आया। रात से ही पड़ रहा कोहरा पूरे दिन छाया रहा। सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए। शुक्रवार को पारा और भी नीचे गिर गया जो सीजन का सबसे कम रहा। गलन के कारण लोगों के लिए ठंड से बचने के लिए अलाव ही एकमात्र सहारा रहा।

क्षेत्र में कड़ाके की ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह से ही घने कोहरे के कारण लोगों के आवागमन पर असर पड़ रहा है। सबसे अधिक मुसीबत तो छात्र, बुजुर्ग को हो रही है। गलन के साथ हल्की हवा के झोंके से लोगों के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। किसान वीरेंद्र चौरसिया, बृजेश चौधरी ने बताया कि ठंड का असर फसलों पर भी पड़ेगा। फूल लगने वाली फसल पर पाला लगने की आशंका हो गई है। ठंड के कारण शाम ढलते ही बाजारों में भी सन्नाटा पसर जा रहा है। सभी लोग अपने-अपने घरो में दुबके रहे। कस्बे में कहीं-कहीं अलाव की व्यवस्था की गई है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में शासन प्रशासन के माध्यम से अलाव की व्यवस्था नाकाफी है। गांव के लोग ठंड की समस्या से जूझ रहे हैं। दिनेश मद्धेशिया, विनोद, छोटू, राजेश यादव, गंगा यादव आदि ने प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग की। इस संबंध में एसडीएम राजेश जायसवाल ने बताया कि कस्बे में अलाव की व्यवस्था की गई है। गांवों में भी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed