{"_id":"6452b0d3c92a0b935c0ba9e7","slug":"cms-checked-operation-room-arrangements-maharajganj-news-c-7-1-151034-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीएमएस ने जांची ऑपरेशन कक्ष की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीएमएस ने जांची ऑपरेशन कक्ष की व्यवस्था
Thu, 04 May 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 04 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जच्चा बच्चा का हाल जानते सीएमएस डॉ.एपी भार्गव।संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। अब ऑपरेशन से प्रसव के लिए महिलाओं को महिला अस्पताल से जिला अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, महिला अस्पताल में ही ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा शुरू हो गई है।
बुधवार को सीएमएस ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां भर्ती मरीजों के तीमारदारों से मिलकर सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर नर्स व संबंधित डॉक्टर को बताएं। उन्होंने प्रसव कक्ष के सभी स्टाफ को स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया। कूड़े को कूड़ेदान में ही डालने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दायित्व निर्वहन में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। फर्श पर एक तीमारदार द्वारा कूड़ा करने पर उसे कुड़ेदान का प्रयोग करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल को स्वच्छ बनाए रखने में सबका सहयोग जरूरी है।
कक्ष में पूर्व के ऑपरेशन हुए दो मरीज भर्ती थे। ओपीडी में आने वाली महिलाओं से वार्ता कर उन्हें मिलने वाली दवा व उपचार के बारे में जरूरी जानकारी ली। संवाद