फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CMO inspected the Primary Health Center Kolhui.

Maharajganj News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हुई का सीएमओ ने किया निरीक्षण

Mon, 01 Jun 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
CMO inspected the Primary Health Center Kolhui.
स्वास्थ्य कर्मियों में मचा हड़कंप, व्यवस्थाओं की ली जानकारी
विज्ञापन

कोल्हुई। कोल्हुई बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का रविवार दोपहर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया। सीएमओ के अचानक पहुंचने की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और मौजूद कर्मचारियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। सीएमओ ने लैब टेक्नीशियन अनिल कुमार से लैब संबंधी कार्यों और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में तैनात डॉ. इसरार अहमद, स्वीपर कपिल देव, स्टाफ नर्स आराधना चार्ल्स तथा बीएसडब्ल्यू सुधा सिंह से भी बातचीत कर अस्पताल की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
विज्ञापन

सीएमओ ने अस्पताल परिसर में आयोजित आरोग्य मेले का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य जांच संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार रवैया अपनाने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए सीएमओ ने कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। वहीं कुछ कर्मचारियों के ड्यूटी से अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के संकेत दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed