फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CM inaugurates dam repair work on Gandak river online

सीएम ने गंडक नदी पर बने बांध की मरम्मत कार्य का ऑनलाइन लोकार्पण किया

Sat, 06 Feb 2021 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
CM inaugurates dam repair work on Gandak river online
सीएम ने गंडक नदी पर बने बांध की मरम्मत कार्य का ऑनलाइन लोकार्पण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल (महराजगंज)। नेपाल की पहाड़ियों से निकली गड़क नदी जो नवलपरासी जिले के सुस्ता गांव से सटते हुए भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करती है, उस पर बने बांध की मरम्मत की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उसका ऑनलाइन लोकार्पण किया। सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों से मिली जानकारी के मुताबिक नदी पर बांध निर्माण के लिए 9.80 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे।

अधिशासी अभियंता धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि नेपाल की पहाड़ियों से निकलने वाली गंडक नदी कई गांवों से होते हुए भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करती है। बरसात के दिनों में पहाड़ों पर लगातार कई दिनों तक बारिश होने के चलते नदी से सटे नेपाल के गांव महलवारी, रतनगंज, सेमरी, कुरिया, सूर्यपुरा तथा भारत के महराजगंज जिले के बहुआर, झुलनीपुर, कनमिसवा, गेडहवा, अर्जुनहीं, सगरदिनही सहित दर्जनों गांव बाढ़ से प्रभावित होते थे। बाढ़ से बचने के लिए नेपाल के नारायणी गंडक नदी के तट पर ए गैप, बी गैप सहित कई अन्य बांध हैं। जिसकी मरम्मत कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed