फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cm addresed

Maharajganj News: जिले के अतीत का उल्लेख कर भविष्य की राह दिखा गए योगी

Mon, 10 Apr 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 10 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
cm addresed
महराजगंज। जिले के विकास से जुड़ीं 1058 परियोजनाओं की सौगात लेकर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सबसे पहले महराजगंज के गौरवशाली अतीत का विस्तृत उल्लेख किया और फिर विकास की नई सौगातों के जरिए भविष्य की सुनहरी राह पर आगे बढ़ने को लेकर युवाओं का आह्वान किया।
विज्ञापन

करीब 25 मिनट के अपने संबोधन में सीएम ने सहज भाव से महराजगंज के अतीत से वर्तमान तक की गौरव गाथाओं का उल्लेख किया। भगवान गौतम बुद्ध की मां और उनजी ननिहाल की ऐतिहासिक भूमि से लेकर स्वतंत्रता आन्दोलनों में जनपद के योगदान और यहां के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरगाथाओं का जिक्र करते हुए उनकी प्रेरणा लेकर विकास के रास्ते पर महराजगंज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन के नायक रहे स्वर्गीय शिब्बनलाल सक्सेना ने इस जनपद को अपनी कर्मस्थली बना कर यहां के शैक्षणिक और सामाजिक विकास में जो योगदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने शिब्बनलाल सक्सेना की समाधि पर उनकी प्रतिमा लगाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए। संवाद सोनौली हाईवे सिक्स लेन होगा, ठूठीबारी की सड़क होगी फोरलेन
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग सिक्स लेन का बनेगा। महराजगंज से ठूठीबारी की सड़क फोरलेन होगी। सड़कें बेहतर होंगी तो आने-जाने में कम समय लगेगा।
उन्होंने गुजरे वक्त का जिक्र करते हुए कहा कि पहले की सरकारें काम नहीं करती थीं। केंद्र व प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार बनी है, तब से विकास को गति मिली है। अब महराजगंज से गोरखपुर जाने में घंटे भर का वक्त लगता है। अभ्युदय कोचिंग से इस बार पीसीएस में 54 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने वन ग्राम का जिक्र करते हुए वहां के विकास कार्यों को बताया।

विरोधी दलों पर तल्ख नहीं दिखे सीएम योगी
इस बार संबोधन के दौरान सीएम योगी विरोधी दलों पर तल्ख नहीं दिखे। उन्होंने किसी दल का नाम नहीं लिया, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों का जिक्र करते हुए आलोचना की। भारत माता की जय बोलकर संबोधन शुरू और जयहिंद बोलकर बंद किया।

विकास के बहाने निकाय चुनाव पर निशाना
सीएम ने संबोधन के दौरान विकास कार्यों को गिनाने के साथ ही निकाय चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस विकास की गति तब तेज होगी जब निकायों में भी भाजपा के अध्यक्ष होंगे। आप सभी लोग अपना आशीर्वाद दें। इससे नगर निकायों में भी विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने कहा कि सभी जगहों पर एक ही विचारधारा के लोग काम करेंगे तो सरकार की ओर से दी गई रकम सही कार्यों में खर्च होगी। डबल इंजन की सरकार पूरी ऊर्जा के साथ विकास को गति देने में जुटी है। आने वाले दिनों में नगर निकाय सीसीटीवी कैमरे से लैस हो जाएंगे।


रसोइया संघ ने विधायक के माध्यम से सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। रसोइया महासंघ ने विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया। रसोइयों ने मानदेय बढ़ाने की मांग के अलावा अन्य समस्याओं का जिक्र किया। संगठन की जिलाध्यक्ष संध्या देवी ने बताया कि जिले की रसोइयों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया गया है। उम्मीद है कि समस्या दूर जरूरी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed