फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cleanliness staff will encircle CM housing

सीएम आवास का घेराव करेंगे सफाई कर्मचारी

Tue, 19 Jun 2018 12:45 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 19 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness staff will encircle CM housing
सीएम आवास का घेराव करेंगे सफाई कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जिला कमेटी की ओर से कलेक्ट्रेट के सामने सोमवार को धरना दिया गया। सभी सफाई कर्मियों ने धरना देने के बाद 11 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। 
विज्ञापन


 सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि कहा कि जिम्मेदारी के साथ काम करने के बाद भी उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। जांच के नाम पर अधिकारी प्रताड़ित कर रहे हैं। संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो 2 जुलाई को सफाई कर्मी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।  संगठन के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने ग्राम पंचायत सफाई कर्मियों का नाम पंचायत सेवक किए जाने, सफाई कर्मियों के बकाया चिकित्सा प्रतिपूर्ति का बजट सभी जिलों में भेजने, पदोन्नति कर ग्राम पंचायत अधिकारी बनाए जाने की मांग की। उन्होंने ग्रेड पे 1900 रुपये किए जाने, पेरोल व्यवस्था समाप्त तथा पुरानी पेंशन नीति फिर से लागू किए जाने की मांग भी की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी 11 सूत्री मांगों पर सरकार विचार नहीं कर रही है। जिससे सफाई कर्मियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।  संगठन के महामंत्री रामजीत, संरक्षक राजेंद्र दूबे ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर सरकार ने विचार नहीं किया तो 2 जुलाई को सभी सफाई कर्मचारी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। संगठन के शीर्ष पदाधिकारी घेराव में शामिल होंगे।  इस दौरान पारसनाथ यादव, अशोक खरवार, काशी चौधरी, सत्येंद्र गौड, बृजेश जायसवाल, हंसराज, कमल किशोर, रामसेवक निषाद, विजय सहानी, संतराज यादव, सुनील कुमार गुप्ता, सूर्य प्रकाश चौधरी सहित कई अन्य लोग  मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed