{"_id":"6af6298d50411dc2d60f5232","slug":"cleaning-work-is-underway-at-ballia-nala-the-district-industries-centre-and-the-pond-at-gyan-sarovar-park-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-189103-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ : घाटों पर सफाई अभियान तेज, बाजार में पूजन सामग्री के दाम बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ : घाटों पर सफाई अभियान तेज, बाजार में पूजन सामग्री के दाम बढ़े
विज्ञापन
महराजगंज। छठ पर्व को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले की 882 ग्राम पंचायतों और 11 नगर निकायों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर घाटों की साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक के इंतजाम किए जा रहे हैं। बाजार में पूजन-सामग्री केदाम बढ़ गए हैं।
नगर पालिका परिषद की ओर से नगर के बलिया नाला छठ घाट, जिला उद्योग केंद्र स्थित छठ घाट और कलेक्ट्रेट परिसर के ज्ञान सरोवर पार्क स्थित पोखरे पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। करीब एक सप्ताह से चल रहे अभियान के तहत घाटों और आसपास के रास्तों की सफाई कराई जा रही है। वहीं, दूसरी ओर छठ पूजा के लिए बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी भी तेज हो गई है। मिट्टी और बांस से बने पूजा के सामान के दामों में पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी हुई है।
बृहस्पतिवार को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बलिया नाला स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। डीएम ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार को नगर क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और व्रती घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, मोबाइल टॉयलेट और अन्य जरूरी सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों का समतलीकरण भी कराया जाए, जिससे व्रतियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
डीएम ने जॉइंट मजिस्ट्रेट सदर को सभी घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला व्रतियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती करने को कहा। साथ ही महिलाओं के साथ अभद्रता करने वाले शोहदों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि जिला प्रशासन पर्व को सकुशल और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए गंभीरता से तैयारियों में जुटा है। उन्होंने जनपदवासियों को छठ पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
बाजार में भी बढ़ी रौनक
छठ पूजा को लेकर सदर कोतवाली के पास मिट्टी और बांस से बने पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। धनेवा निवासी कारोबारी संजय प्रजापति ने बताया कि मिट्टी से बने सामान की कीमतों में इस बार बढ़ोतरी हुई है। कोसी 250 से 300 रुपये में बिक रही है, जबकि पहले इसकी कीमत 200 से 250 रुपये थी। खाटी की कीमत भी 200 से 300 रुपये से बढ़कर 300 से 400 रुपये हो गई है। कोसा पांच रुपये और दीया दो रुपये प्रति पीस बिक रहा है। गगरी 100 रुपये और घुंचा 50 से 100 रुपये तक में मिल रहा है। बांस से बने पूजन सामग्री के विक्रेता सोनू ने बताया कि खांची 250 से 350 रुपये और सुपली 70 से 100 रुपये तक बिक रही है। पिछले साल खांची 200 रुपये में मिल जाती थी। इस बार इसकी कीमत बढ़ गई है।
फल और पूजन सामग्री के भी बढ़े दाम
पूजन सामग्री विक्रेता संतोष रौनियार ने बताया कि छठ पूजा के लिए बाजार में फल और अन्य सामग्री की मांग बढ़ गई है। गंजी 50 रुपये किलो, मूंगफली 200 रुपये किलो, अनानास 50 रुपये पीस, नींबू 30 रुपये, नारियल 50 रुपये, पपीता 60 रुपये और सलीफा 40 से 50 रुपये पीस बिक रहा है। चीकू 15 से 20 रुपये प्रति पीस, अमरस 30 रुपये जोड़ा, हरी इलायची पत्ता 20 रुपये जोड़ा, कच्ची सुपारी 10 रुपये जोड़ा और अल्ता का पत्ता 10 से 15 रुपये में मिल रहा है। फल कारोबारी सुनील ने बताया कि केला 40 रुपये दर्जन, अनार 200 रुपये किलो, सेब 100 से 150 रुपये किलो, अंगूर 150 रुपये आधा किलो, संतरा 100 रुपये किलो और तरबूज 30 रुपये किलो बिक रहा है। पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।
बोलीं श्रद्धालुपिछले करीब 30 वर्षों से छठ पूजा कर रही हूं। पहले बहुत कम लोग छठ का व्रत रखते थे। अब समय के साथ काफी बदलाव आया है। अब श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ गई है, जिससे घाटों पर भारी भीड़ उमड़ती है। घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और अन्य सुविधाएं बेहतर हुई हैं।
- जानकी पांडेय, शास्त्री नगर
छठ पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहता है। यह पर्व आस्था और परंपरा से जुड़ा है। परिवार की सुख-समृद्धि और बच्चों की लंबी उम्र की कामना के लिए महिलाएं पूरी श्रद्धा से व्रत रखती हैं। पर्व को लेकर घरों में कई दिन पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। चार सालों से छठ का व्रत रह रही हूं।
- प्रीति निगम, अमरुतिया बाजार