{"_id":"6a1deec2b836d2db8e07ad3c","slug":"cleaner-injured-in-attack-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-178427-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हमला कर सफाईकर्मी को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हमला कर सफाईकर्मी को किया घायल
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बड़हरा बरईपार में सोमवार को सफाई कार्य के दौरान एक सफाईकर्मी पर युवक ने हमला कर दिया। हमले में सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसने इसकी शिकायत अपने विभाग के उच्चाधिकारियों से की है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा बड़हरा बरईपार में तैनात सफाईकर्मी इस्तेयाक अली (45) सोमवार को रोजाना की तरह गांव में साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और सड़क के दूसरे हिस्से में तत्काल सफाई करने की बात कहने लगा। इस पर सफाईकर्मी ने बताया कि गांव काफी बड़ा है और अकेले पूरे गांव की सफाई एक ही दिन में करना संभव नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर सफाईकर्मी वहां से हटकर पास की एक दुकान पर जाकर बैठ गया। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक वहां भी पहुंच गया और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सफाईकर्मी के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।