{"_id":"6704ee73e48a857c250437cf","slug":"class-10th-topper-nidhi-became-dm-for-one-day-in-maharajganj-2024-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निधि बनी एक दिन की डीएम, पहले परिचय लिया- फिर फरियादियों की फरियादें सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निधि बनी एक दिन की डीएम, पहले परिचय लिया- फिर फरियादियों की फरियादें सुनीं
Tue, 08 Oct 2024 02:08 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 08 Oct 2024 02:08 PM IST
विज्ञापन
एक दिन की डीएम बनी कक्षा दसवीं की टॉपर निधी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मिशन शक्ति के तहत महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में जिलाधिकारी अनुनय झा ने कक्षा 10 में जिले की टॉपर निधि यादव को एक दिन के लिए डीएम नामित किया। निधि ने जिलाधिकारी कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मियों से परिचय प्राप्त करते हुए सांकेतिक पदभार ग्रहण किया।
निधि ने जिलाधिकारी कार्यालय में जनता सुनवाई भी की। एक प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण भी किया। निधि ने ग्रामीण विकास, पुलिस, राजस्व सहित कुल 08 प्रकरणों को सुना। इसके अलावा जिलाधिकारी न्यायालय में राजस्व की फाइलों का भी अवलोकन किया। निधि ने जिलाधिकारी को धन्यवाद दया। कहा, इससे भविष्य में अच्छा करने की प्रेरणा मिली है। मेरी कोशिश होगी कि भविष्य में मैं पूर्णकालिक डीएम बनूं।