{"_id":"6afe0e89033ff4bd680c31e4","slug":"class-10-student-rahul-sustains-an-injury-to-his-hand-angry-family-members-arrive-at-the-school-and-create-a-commotion-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-189498-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: होमवर्क पूरा न होने पर शिक्षक ने डंडे से पीटा, छात्र का हाथ सूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: होमवर्क पूरा न होने पर शिक्षक ने डंडे से पीटा, छात्र का हाथ सूजा
विज्ञापन
सोनौली। कस्बे के एक विद्यालय में होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षक द्वारा कक्षा 10वीं के छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंगलवार को शिक्षक ने छात्र राहुल को डंडे से पीट दिया। इससे उसके हाथ के पंजे में चोट लग गई और सूजन आ गई।
घटना से नाराज परिजन बुधवार सुबह विद्यालय पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। परिजन का आरोप था कि शिक्षक की पिटाई से उनके बेटे के हाथ में गंभीर चोट आई है। हंगामे की सूचना पर सोनौली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन को समझाकर शांत कराया। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र का उपचार कराया गया है। संबंधित शिक्षक को भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत दी गई है।
सोनौली चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन और छात्र के परिजन के बीच बातचीत कराई गई। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। बच्चे के परिजन ने शिकायत नहीं की है।