फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Claims of plenty of urea... committees are locked, farmers are wandering

Maharajganj News: भरपूर यूरिया का दावा... समितियों पर लटका ताला, भटक रहे किसान

Thu, 10 Jul 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 10 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Claims of plenty of urea... committees are locked, farmers are wandering
निचलौल। क्षेत्र में धान की रोपाई के बाद यूरिया की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का दावा है कि हर साधन सहकारी समितियों पर भरपूर यूरिया उपलब्ध है।
विज्ञापन

इसकी सच्चाई जानने के लिए बुधवार को क्षेत्र के करीब छह से अधिक समितियों का पड़ताल की गई। इस दौरान केवल एक समिति पर महज 132 बोरी यूरिया उपलब्ध मिली, जबकि अधिकांश समितियों पर ताला बंद था। ऐसे में खाद के आस में समितियों पर पहुंचने वाले किसान मायूस होकर लौट गए। कुछ किसान प्राइवेट दुकानों से एमआरपी से अधिक दाम देकर खाद खरीदने को विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन

11 बजे क्षेत्र के रुद्रौली गांव स्थित साधन सहकारी समिति पर देखा गया कि समिति पर तैनात कर्मी बबलू चौधरी गोदाम को खोल परिसर में कुछ लोगों के साथ पौधरोपण कर रहे हैं। पूछताछ में कर्मी बबलू ने बताया कि गोदाम पर बीते करीब पांच दिन पहले 450 बोरी यूरिया आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे सोमवार को करीब 200 किसानों में आधार कार्ड और खतौनी पर वितरण कर दिया गया। गोदाम पर खाद लाने के लिए रैक लगा है। खाद आने के बाद वितरण किया जाएगा।
11:24 बजे साधन सहकारी समिति अरदौना पर देखा गया कि समिति पर ताला लटक रहा है। ऐसे में सचिव अजय शंकर तिवारी से मोबाइल फोन पर बातचीत में बताया गया कि गोदाम पर करीब चार दिन पहले 400 बोरी यूरिया थी। बीते मंगलवार को 148 किसानों में 268 वितरण जा चुका है।
वहीं लगभग 132 बोरी खाद बच गया। उक्त खाद देर शाम होने के चलते वितरण नहीं हो सका। बचे खाद को बृहस्पतिवार को वितरण किया जाएगा। इतना ही नहीं गोदाम पर खाद मंगाने के लिए रैक लग चुकी है। इस दौरान समिति पर पहुंचे किसान गोविंद और लालजी ताला लटकते देख मायूस होकर लौट गए।
12:48 बजे साधन सहकारी समिति टिकुलहिया पर ताला लटक रहा था। परिसर में एक चाय की दुकान पर कई लोग बैठे नजर आए। दुकानदार ने बताया कि सचिव साहब आए थे, जो किसी कार्य के लिए अभी निकले हैं। वहीं सचिव जितेंद्र मिश्रा ने मोबाइल फोन से बातचीत में बताया कि गोदाम पर पांच दिनों पहले 400 बोरी यूरिया आई थी। इसे सोमवार और मंगलवार को 200 किसानों में आधार कार्ड और खतौनी के आधार पर वितरण कर दिया गया।

खाद के लिए रैक लगी हुई है। इसी बीच बैदौली किसान ने बताया कि वह पिछले करीब एक सप्ताह से खाद के लिए समिति पर आ रहा हूं। अब मजबूर होकर निजी दुकानों से महंगे दाम पर खरीदेंगे। इसी बीच मेघौली के दो किसान आ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed