फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   City shops affected by phone lanes, traders angry

Maharajganj News: फोनलेन की जद में शहर की दुकानें, व्यापारियों में आक्रोश

Tue, 05 Sep 2023 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
City shops affected by phone lanes, traders angry
क्षेत्र का विकास तो होगा, लेकिन घर के पास कहां मिलेगी कीमती जमीन
दुकानों को तोड़ने के विरोध में व्यापारी, जिलाधिकारी से मिलकर बताई समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर से होकर नेपाल बार्डर ठूठीबारी तक फोरलेन सड़क का निर्माण होगा। शहर में सड़क के दायरे में 800 दुकानें व मकान आ रहे हैं। सोमवार को व्यापारी तोड़फोड़ रोकने की मांग को लेकर जिलाधिकारी से मिले। दूसरी ओर शहर में चिह्नांकन जारी रहा। सक्सेना चौकी से धनेवा धनेई मोड़ तक जमीनों का चिह्नांकन कर रिपोर्ट तैयार की गई।
महराजगंज से होकर ठूठीबारी नेपाल बार्डर तक करीब 809 करोड़ रुपये की लागत से 40 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनेगी। फोरलेन बनने की वजह से शहर की सड़क का चौड़ीकरण भी होगा। दुकानदारों को पांच सितंबर तक दुकानों को खाली करने की मुनादी करा दी गई है। सोमवार को व्यापारियों ने जिलाधिकारी को अपनी समस्या बताई। जिलाधिकारी ने पूरी बात सुनने के बाद व्यापारियों को समझाया। व्यापारियों ने कहा कि दुकानों को न तोड़ा जाए। सर्विस लेन नहीं बनेगी तो दुकानें बच जाएंगी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि इस समस्या पर विचार किया जाए। शहर में तोड़फोड़ ठीक नहीं है। दुकानें टूट जाएंगी तो घर गृहस्थी कैसे चलेगी। रोजी रोटी की समस्या हो जाएगी। शहर में सर्विस लेन न बनाई जाए। इस दौरान नूरआलम, विष्णु अग्रवाल, राजेश मद्धेशिया, रवि गोयनका, संतोष कश्यप, सुमित गोयल, पवन सिंहानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
शहर में जमीनों का चिह्नांकन हुआ
- सदर लेखपाल ऋषि केश शर्मा ने बताया कि शहर में जमीनों के चिह्नांकन का काम पूरा हो चुका है। रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी को भेज दी गई है। मऊपाकड़ से लेकर बस स्टेशन तक थोड़ी समस्या आ रही है। अन्य किसी स्थान पर समस्या नहीं है। इस दौरान नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव, लेखापाल शिवम पांडेय, अमित पटेल आदि मौजूद रहे।
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed