फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   city scan and xray machine are not working

Maharajganj News: जिला अस्पताल का एक्स-रे और सीटी स्कैन मशीन खराब

Wed, 01 Feb 2023 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
city scan and xray machine are not working
जिला अस्पताल में खराब सीटी स्कैन मशीन को ठीक करते इंजीनियर।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
जिला अस्पताल का एक्स-रे और सीटी स्कैन मशीन खराब
विज्ञापन

- जांच कराने आए मरीजों को लौटना पड़ा बैरंग, झेलनी पड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन पिछले चार दिन से खराब है, वहीं बुधवार को डिजिटल एक्सरे मशीन भी खराब हो गई। इससे मरीजों को वापस लौटना पड़ा। वहीं, कुछ लोगों ने निजी सेंटर में जांच करानी पड़ी।
जिला अस्पताल की ओपीडी में एक दिन में 500 से 700 मरीज आते हैं। जिनमें से 35 से 40 मरीजोें का प्रतिदिन सीटी स्कैन के होता हैं। बीते चार दिन से मशीन खराब होने के कारण मरीजों को निजी सेंटर में जांच कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इमरजेंसी में भर्ती मुडिला चौधरी के मरीज जरीना खातुन को झटका आ रहा है। डॉक्टर द्वारा सीटी स्कैन कराने को कहा गया। मशीन खराब होने की वजह से सीटी स्कैन नहीं हो सका। मरीजों के साथ आए तीमारदारों ने बताया कि यहां एक रुपये के पर्चे पर सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी, इसलिए दो दिन से मशीन ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। मरीज की हालत देखकर लगता है, कि बाहर से ही सीटी स्कैन कराना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही एक्स-रे मशीन भी नहीं चली, जिसके कारण जहां कुछ मरीज वापस लौट गए। पनियरा से आए राधेश्याम, शहर क्षेत्र के अनिल, अंबेडकर नगर के कैलाश, सलामत गढ़ के राजेश मशीन के ठीक होने के इंतजार में बैठे रहे।

कोट
सीटी स्कैन मशीन को ठीक करने में इंजीनियर जुटे हैं। डिजीटल एक्स-रे मशीन को भी ठीक कराने का प्रयास हो रहा है। जल्द ही दोनों मशीनों को ठीक कराकर मरीजों को उसका लाभ दिया जाएगा।
- डॉ. एपी भार्गव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed