फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   city peoples forum will tak initive

समस्याओं को दूर कराने के लिए संगठन की ओर से कारगर पहल की जाएगी

Fri, 19 Aug 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
city peoples forum will tak initive
नगर के एक हाल में सिटीजन फोरम की बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष आरके मिश्रा।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
समस्याओं के निदान के लिए सिटीजन फोरम करेगा पहल
विज्ञापन

फोटो
फोरम की बैठक में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर के महालक्ष्मी लॉन में बृहस्पतिवार को सिटीजन फोरम की बैठक में जिले की समस्याओं के निदान पर जोर दिया गया। टोल प्लाजा पर वसूली, मुख्य चौराहे पर अतिक्रमण तथा मोहल्लों में जलभराव पर विचार-विमर्श किया गया। इन मुद्दों पर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष डॉक्टर आरके मिश्र ने कहा कि सिटिजन फोरम का गठन महराजगंज की जन समस्याओं का निराकरण कराने के लिए हुआ है। जन समस्याओं को दूर कराने के लिए संगठन कारगर पहल करेगा।
विज्ञापन

महासचिव विमल कुमार पांडेय ने कहा कि समस्या का समाधान कराने के लिए समय-समय पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। अगर समस्याएं दूर नहीं हुई तो आंदोलन की रूप रेखा भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधिक सलाहकार अवनीश नारायण त्रिपाठी ने कहा कि परतावल से महाराजगंज तक पांच डायवर्जन होने के बाद भी टोल प्लाजा पर गलत तरीके से वसूली की जा रही है। मीडिया प्रभारी डॉ शांतिशरण मिश्र ने कहा कि महाराजगंज में रेलवे लाइन का ना होना, मुख्य चौराहे पर अतिक्रमण यहां के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को दर्शाता है। डॉ.ज्योत्सना ओझा ने महिला विकास और महिला स्वास्थ्य पर फोरम को कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया और महिलाओं को फोरम से जोड़ने की बात कही।
उपाध्यक्ष केएम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिलीप शुक्ला, डॉ. राकेश राय कौशिक ने कहा कि हम सरकार और जनप्रतिनिधियों के अच्छे कार्यों की सराहना करते हैं, तो गलत कार्यों का विरोध भी करना चाहिए।

उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, सचिव शमशुल हुदा खान, राम प्रकाश गुप्ता, बृजेंद्र नाथ त्रिपाठी, विजय सिंह संत, विवेक गुप्ता, डॉ शांति विजय मिश्रा ने फोरम की पत्रिका निकालने और नगर के मोहल्लों की सड़कों को दुरुस्त कराने की बात कही। डॉ गौरव मद्धेशिया, आदित्य श्याम देव, आत्माराम गुप्ता, जवाहर लाल साहू, पशुपति नाथ तिवारी, हरिकेश बहादुर सिंह, विजय पांडेय आदि ने चानकी घाट पुल के एप्रोच को ठीक कराने के लिए ज्ञापन सौंपने का सुझाव दिया। डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. सुधाकर, रितेश त्रिपाठी, विजय जायसवाल, शमशाद अहमद ने फोरम की एक कोर कमेटी बनाने का सुझाव दिया। नए सदस्य डॉ. कली गांधी मद्धेशिया, डॉ. कामाख्या रंजन मिश्रा, विवेक गुप्ता को सम्मानित किया गया। संचालन सचिव डॉ घनश्याम शर्मा ने किया। इस दौरान डॉ ओम प्रकाश श्रीवास्तव, कपिल देव प्रजापति, आशुतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed