फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   city 42 transformer overload

Maharajganj News: शहर के 42 ट्रांसफार्मर ओवरलोड, लो वोल्टेज ने बढ़ाई दिक्कत

Thu, 18 May 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 18 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
city 42 transformer overload
फोटो
विज्ञापन

रात में लो वोल्टेज से धीरे-धीरे घुमता है पंखा, गर्मी से पूरी नहीं हो पाती है लोगों की नींद
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। लो वोल्टेल की समस्या शहरी परेशान हैं। खपत के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। दिन में वोल्टेज ठीक रहता है, लेकिन रात होते ही पंखे धीरे-धीरे घूमने लगते हैं। शहर में 25 मोहल्लों में लगे 42 ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। दिन में करीब पांच से छह बार बिजली जाने-जाने का क्रम जारी रहता है। बिजली निगम की ओर से आपूर्ति 24 घंटे बेहतर ढंग से देने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है।
गर्मी में होने वाले फाल्ट के चलते शहरवासी परेशानी का सामना कर रहे हैं। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, तार बदलवाने तथा चोरी रोकने के दावा सच साबित नहीं हुए। शहर में प्रतिदिन 10 मिलियन यूनिट बिजली खर्च हो रही है। बिजली निगम के अधिकारी शहर में 10 मिलियन यूनिट बिजली की खपत प्रत्येक दिन होना बता रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोड बढ़ने के कारण वोल्टेज लो हो रहा है।
विज्ञापन

रात में बिजली रहने व न रहने का कोई मतलब नहीं है। रात में फ्रीज भी नहीं चलता है। इससे घर में रखी जरूरी सामग्री खराब हो रही है। शास्त्री नगर के रामप्यारे ने बताया कि रात में आठ बजे के बाद लो वोल्टेज होने के कारण पंखा धीरे-धीरे चलता है। यह समस्या क माह से है। गांधी नगर के राकेश ने बताया कि रात में प्रत्येक दिन वोल्टेज ठीक नहीं मिल रहा है। बिजली निगम के दावे और हकीकत में बहुत अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विस्तार क्षेत्र में लगेगा 15 ट्रांसफार्मर
शहर के विस्तारित क्षेत्र वाले गांवों में 15 नए ट्रांसफार्मर लगाने की योजना है। पहले से ही 200 ट्रांसफार्मर लगे हैं। इसमें 42 ओवरलोड हैं। शहर में 5,600 बिजली का कनेक्शन है। बिजली निगम के अधिकारी लो वोल्टेज का कारण यह बता रहे हैं कि केबल दूर से घरों तक ले जाया गया है।
...
शहर में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रस्ताव बनाया जा चुका है। 24 घंटे बिजली देने की कोशिश की जा रही है। जब कभी लोकल फाल्ट की समस्या आती है, उसे तुरंत ठीक करा दिया जाता है। समस्या दूर करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
राहुल सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम
...
गर्म हवा झुलसा रही शरीर, राहत के आसार नहीं
महराजगंज। मई में तापमान लगातार 38.7 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने के कारण भीषण गर्मी के बीच गर्म हवा झुलसाने का काम कर रही हैं। दोपहर के समय लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है।

..
गर्मी से बढ़े डिहाइड्रेशन और डायरिया के मरीज बढ़े
महराजगंज। डिहाइड्रेशन और डायरिया के मरीज बढ़े हैं। डॉक्टरों की सलाह है कि इस मौसम में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। गर्मी में डिहाइड्रेशन और डायरिया से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। जिला अस्पताल में सोमवार को फिजिशियन कक्ष में करीब मरीज पहुंचे थे। इसके अलावा चेस्ट फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक ओपीडी में भी खासी भीड़-भाड़ रही। फिजिशियन डॉ. बीपी सिंह के मुताबिक लगातार बढ़ता जा रहा पारा लोगों को बीमार बना रहा है। ऐसे मौसम में जरा सी लापरवाही होने पर लोग डिहाइड्रेशन की चपेट में आ रहे हैं। आंखों में जलन, पेट में ऐंठन, बदन दर्द के भी केस पहुंच रहे हैं। जिन्हें दवाओं के साथ ही, बदलते मौसम में बचाव के सुझाव, एहतियात बरतने का सुझाव दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed