फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   citizen of france,made plantation

पर्यावरण दिवस पर फ्रांसीसी परिवार ने किया पौधरोपण

Fri, 05 Jun 2020 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
citizen of france,made plantation
ग्राम पंचायत कोल्हुआ उर्फ सिहोंरवा मंदिर पर पौधरोपण करता फ्रांसीसी परिवार। - फोटो : MAHARAJGANJ
पर्यावरण दिवस पर फ्रांसीसी परिवार ने किया पौधरोपण
विज्ञापन

महराजगंज। फ्रांस के टूलूज शहर के रहने वाले पैट्रीस पैलेरस पत्नी व बच्चों समेत टूरिस्ट वीजा पर पहली मार्च 2020 को पाकिस्तान से बाघा बार्डर होते भारत में आए। उन्हें भारत के विभिन्न स्थानों के भ्रमण के बाद नेपाल जाना था। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते देश में लॉकडाउन व सीमा सील होने से वह नेपाल नहीं जा सके। सीमा खुलने तक पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हुआ उर्फ सिहोंरवा स्थित मंदिर को अपना ठिकाना बना लिया। अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्होंने परिवार के साथ पौधरोपण किया।
पैट्रीस पैलेरस ने बताया कि उनकी पत्नी के स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी होने के कारण पर्यावरण संरक्षण पर उनका विशेष जोर रहता है। इसके चलते पूरा परिवार पौधरोपण का शौकीन है। वहीं पूरे देश में लॉकडाउन व नेपाल सीमा सील होने से अन्य देशों के भ्रमण पर तत्काल जा पाना संभव नहीं है। लिहाजा मंदिर पर रुककर यहां की गंवई संस्कृति सीखने का भी भरपूर मौका मिल रहा है। ऐसे में यात्रा को यादगार बनाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरे परिवार के साथ पौध रोपण किया। वहीं उनकी पत्नी वर्गिनी पैलेरस ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए यह आयोजन पूरे विश्व में मनाया जाता है।
विज्ञापन

रेंजर लक्ष्मीपुर विजय शंकर द्विवेदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर फ्रांसीसी परिवार के पौधरोपण की प्रशंसा करते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौध रोपण करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed