फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Christmas celebration, special prayer in church

Maharajganj News: क्रिसमस की धूम, चर्च में की विशेष प्रार्थना

Thu, 26 Dec 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 26 Dec 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Christmas celebration, special prayer in church
महराजगंज। जिले में बुधवार को क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को हैप्पी क्रिसमस बोलकर खुशियां बांटी। नौतनवा, फरेंदा व सिसवा आदि कस्बों में स्थित चर्च में लोगों ने विशेष प्रार्थना की। सोशल मीडिया पर क्रिसमस की बधाई दी गई।
विज्ञापन

सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, ईसाई समुदाय के लोगों ने क्रिसमस सिसवा के सेंट एंड्रयूज चर्च में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मसीही समाज ने आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। प्रभु यीशु के जन्मदिन पर एक-दूसरे को बधाई दी। प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिवस पर सिसवा कस्बे के बिंदवलिया में स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। चर्च के पादरी योहन्ना आदम व समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु के बताए सतमार्ग पर चलने का प्रण लिया। इस अवसर पर चर्च में बने झांकियों के साथ युवतियों ने सेल्फी ली। इस दौरान राहुल राय, शेरोन आदम, मुस्कान, काजल, रानू, विजेंद्र सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, क्रिसमस का पर्व ईसाई समुदाय ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। समुदाय के लोगों ने देर रात चर्च में जाकर प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया और प्रार्थना कर विश्व शांति की कामना की। क्राइस्ट द किंग चर्च में मसीही समुदाय के लोगों ने पूजा-अर्चना किया और प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया। रंग बिरंगी झालरों, स्टारों की जगमगाहट के बीच चर्च के बगल में बनाई गई चरनी (गोशाला) में प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान समुदाय के लोगों ने विशेष प्रार्थना कर पूजा-अर्चना कर कैरल गाए। प्रभु यीशु मसीह के जन्म के बाद पुरोहित ने केक काटा और लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। इसके अलावा मसीही समुदाय के लोगों ने अपने घरों पर भी प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया। लोगों ने चरनी (गोशाला) सजाया था जहां प्रभु यीशु का जन्म हुआ। फादर मैथ्यू ने बताया कि प्रभु यीशु के जन्म के बाद विशेष प्रार्थना के बाद केक काटा गया और एक दूसरे को बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed