फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CHO reprimanded for low OPD

Maharajganj News: कम ओपीडी पर सीएचओ को लगाई फटकार

Fri, 27 Jun 2025 08:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 27 Jun 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
CHO reprimanded for low OPD
परतावल। शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल जायसवाल ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर धर्मपुर और सिसवा मुंशी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धर्मपुर में 07 व सिसवा मुंशी में दो मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। कम ओपीडी दिखने पर सिसवा मुंशी की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रज्ञा चौधरी को फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने सीएचओ से पूछा कि जब स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं, दवाएं उपलब्ध हैं, तो फिर मरीज कम क्यों आ रहे हैं? उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कर लोगों को स्वास्थ्य केंद्र तक लाना आपकी जिम्मेदारी है। यदि आने वाले दिनों में ओपीडी की संख्या में सुधार नहीं हुआ तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षक डॉ. अनिल जायसवाल ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed