फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chinese national caught with illegal visa-passport sentenced to one year in prison

Maharajganj News: अवैध वीजा-पासपोर्ट के साथ पकड़े गए चीनी नागरिक को एक वर्ष की सजा

Sat, 18 Oct 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Chinese national caught with illegal visa-passport sentenced to one year in prison
महराजगंज। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज की अदालत ने नेपाल सीमा पर अवैध वीजा और पासपोर्ट के साथ पकड़े गए चीनी नागरिक को शुक्रवार को सजा सुनाई। अभियुक्त सीएआई जियाओहोंग उर्फ हेलेन, निवासी सिमिंग एरिया, शहर फुजियान प्रांत, चीन को न्यायालय ने एक वर्ष के साधारण कारावास के साथ ही 2,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न चुकाने की स्थिति में अभियुक्त को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह मामला वर्ष 2024 का है, जब सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली क्षेत्र में अभियुक्त को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर हिरासत में लिया था। जांच के दौरान उसके पास से अवैध वीजा और पासपोर्ट बरामद हुआ। इस आधार पर सोनौली कोतवाली में अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से मामले की जांच शुरू की जिसमें विवेचक ने तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ ठोस सबूत जुटाए। जांच पूरी होने के बाद विवेचक ने अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। न्यायालय में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मजबूत पक्ष रखा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी तथ्यों का गहन अध्ययन करने के बाद अभियुक्त को अवैध दस्तावेजों के साथ सीमा पार करने का दोषी पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed