{"_id":"649f2e7c02597878f4070af8","slug":"chili-tomato-became-expensive-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-1035-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महंगी हुई मिर्च, टमाटर का दाम सुनकर लोगों के चेहरे हुए लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महंगी हुई मिर्च, टमाटर का दाम सुनकर लोगों के चेहरे हुए लाल
Sat, 01 Jul 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई कालोनी के पास स्थित सब्जी की दुकान से खरीदारी करते लोग।संवाद
फोटो
20 दिनों पहले सब्जियों के भाव नरम थे, फसल बर्बाद होने से बढ़ गया रेट
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सब्जियों के दाम अचानक आसमान छू रहे हैं। बाजार में थोक से लेकर फुटकर तक सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। खीरा 60 रुपये किलो बिक रहा है। टमाटर का दाम 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। लौकी 40 से 50 रुपये किलो बिक रही है। भिंडी 50 से 60 रुपये किलो है। 20 दिनों पहले सब्जियों के दाम आधे से भी कम थे। बताया जा रहा है कि समय से बारिश नहीं होने से खेतों में सब्जी की फसल के खराब होने से अचानक दामों में वृद्धि हुई। नेनुआ 60 रुपये प्रति किलो और परवल 50 रुपये किलो है।
शहर के सिविल लाइन की मनीषा गौतम का कहना है कि 20 दिन पहले तक 50 रुपये की सब्जी में का काम चल जाता था। अब 200 रुपये में भी काम नहीं चल पा रहा है। आभा श्रीवास्तव का कहना है कि अचानक सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं।
विक्रेताओं का कहना है कि बारिश नहीं होने से किसानों की सब्जियों की फसल पर असर हुआ है। बाजार में इस समय अधिकतम सब्जी बाहर से आ रही है। सब्जियां जल्द खराब होने लगती हैं। बरसात के बाद सब्जी महंगी तो हर साल होती है। फसल खराब होने के बाद बारिश होने से कुछ खास असर नहीं होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सब्जियां बीस दिन पहले दाम प्रति किलो मौजूदा कीमत
टमाटर 20 रुपये 120 रुपये
तोरई 10 रुपये 40-50 रुपये
धनिया 10-20 रुपये 80 रुपये
अदरक 120 रुपये 180 रुपये
हरी मिर्च 60 रुपये 150 रुपये
प्याज 15 रुपये 24 रुपये
नींबू 60 रुपये 100 रुपये
केला 15-20 रुपये 30 से 40