फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Children kept playing with python for three hours, forest workers did not reach

Maharajganj News: तीन घंटे तक अजगर से खेलते रहे बच्चे, नहीं पहुंचे वनकर्मी

Sat, 27 Jan 2024 08:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 27 Jan 2024 08:47 PM IST
विज्ञापन
Children kept playing with python for three hours, forest workers did not reach
बागापार। पकड़ी रेंज के बागापार टोला बरईठवा स्थित छोटी नहर में शनिवार को ग्रामीणों को एक अजगर दिखाई दिया। नगर के पास में खेल रहीं कुछ बच्चियों ने अजगर को देखा तो पकड़ लिया और उससे खेलने लगीं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दिया, लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पकड़ी रेंज के ग्राम बागापार टोला बरईठवा में शनिवार की दोपहर ग्रामीणों को नहर में अचानक एक अजगर दिखाई दिया। जिसे देखकर ग्रामीण डर गए। अजगर निकलने की खबर गांव में भी फैल गई। देखते ही देखते नहर के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दिया, लेकिन तीन घंटे तक कोई नहीं पहुंचा। वनकर्मियों के पहुंचने से पहले ही वहीं पास में खेल रहीं कुछ बच्चियों ने अजगर को पकड़ लिया और उससे खेलने व फोटो खींचने लगी। डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य ने बताया कि अजगर निकलने की सूचना पर वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। शीघ्र ही अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed