फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Children getting well nourished in nutrition rehabilitation center

Maharajganj News: पोषण पुनर्वास केंद्र में सुपोषित हो रहे बच्चे

Tue, 06 Aug 2024 05:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 06 Aug 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Children getting well nourished in nutrition rehabilitation center
पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चे।
महराजगंज। पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चों को भर्ती होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस समय 10 बेड के वार्ड में 10 कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाया जा रहा है। बीते तीन माह करीब 200 बच्चों को सुपोषित किया जा चुका है। भर्ती होने वाले बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बच्चों को सुपोषित बनाने की मुहिम तेज कर दी गई। जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में सभी बेड भर गए हैं। अब यहां प्रतिदिन ओपीडी में तीन से छह बच्चों की सेहत की जांच की जा रही है। यदि बच्चा कुपोषित है तो इसे पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती किया जाता है। बच्चों को सेहतमंद बनाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है। बीते माह में इस वार्ड के कई बेड खाली थे। यहां बच्चों को निर्धारित समय पर पौष्टिक भोजन के साथ ही उपचार होता है।
विज्ञापन

पोषण विशेषज्ञ पूजा त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों को सुपोषित बनाने के लिए जरूरी पोषणयुक्त भोजन दिया जाता है। इसमें केला, साबुतदाना खीर, दलिया, रोटी दूध, खिचड़ी, आटे का हलवा आदि दिया जाता है, जिससे बच्चे जल्द से जल्द सुपोषित बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि भर्ती होने वाले सभी बच्चों की समय समय पर जांच की जाती है। सुपोषित होने के बाद ही बच्चों को घर भेजा जाता है। संतुलित भोजन के बारे में बच्चों की मां को जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि पोषण पुनर्वास केंद्र में बेहतर सुविधा है। कुपोषित बच्चों को भर्ती कर सुपोषित किया जाता है। यहां तैनात सभी कर्मियों को सचेत रहने के लिए निर्देशित किया गया है। समय समय पर जांच कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed