{"_id":"69eabbba9936dd0812095c56","slug":"children-are-suffering-from-fever-and-cough-due-to-rising-temperatures-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-175890-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तापमान बढ़ने से बुखार-खांसी की चपेट में आ रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तापमान बढ़ने से बुखार-खांसी की चपेट में आ रहे बच्चे
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना मरीज पहुंच रहे 70 से 80
डॉक्टर ने मौसम के अनुसार कपड़े पहनने की दी सलाह
महराजगंज। तीन-चार दिनों से तापमान में वृद्धि होने के कारण बच्चों की सेहत खराब हो रही है। जिला अस्पताल में इन दिनों सर्दी, खांसी, बुखार और सांस से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित नौनिहालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन मिश्रा ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 70 से 80 बच्चे खांसी और बुखार की समस्या से पीड़ित हो कर पहुंच रहे हैं। एक सप्ताह पहले ऐसे मरीजों की संख्या 40 से 50 ही थी। उन्होंने बताया कि बच्चों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों को मौसम के अनुसार, कपड़े पहनाएं और ठंडी चीजों से परहेज कराएं।
जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में रोजाना बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, मौसम में अचानक बदलाव बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है, जिससे वे वायरल संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। खासकर छोटे बच्चों में सर्दी-जुकाम के साथ बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत अधिक देखी जा रही है।
विज्ञापन
डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए और बाहर से आने के बाद हाथ जरूर धुलवाएं। साथ ही, यदि बच्चे को लगातार बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी हो रही है तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।