फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Child labour is a curse, education is children's right the slogan echoed at the rally.

Maharajganj News: रैली में गूंजा बाल श्रम है अभिशाप, शिक्षा बच्चों का अधिकार

Sat, 13 Jun 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Child labour is a curse, education is children's right the slogan echoed at the rally.
ठूठीबारी। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मानव सेवा संस्थान ठूठीबारी की ओर से 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एवं कोतवाली ठूठीबारी पुलिस के सहयोग से जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ 22वीं वाहिनी एसएसबी ठूठीबारी सहायक कमांडेंट संदीप सिंह तथा वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश पांडेय ने किया। रैली में एसएसबी, पुलिस प्रशासन, एनसीसी के छात्र ग्रामीण बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर एवं तख्तियां लेकर पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया तथा बाल श्रम है अभिशाप-शिक्षा है बच्चों का अधिकार, बचपन बचाओ-बाल श्रम मिटाओ, कलम पकड़ेंगे नन्हे हाथ-तभी बनेगा देश महान, घर-घर को जगाना है-बाल मजदूरी को हटाना है, बाल श्रम मिटाएंगे-उज्जवल भारत बनाएंगे, आधी रोटी खाएंगे-बच्चों को पढ़ाएंगे, बाल श्रम पर रोक लगाओ-हर बच्चे को स्कूल पहुंचाओ, बाल श्रम को लाल कार्ड दिखाओ-बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनाओ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने बाल श्रम के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए शिक्षा के महत्व का संदेश दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सहायक कमांडेंट संदीप सिंह ने कहा कि बालश्रम बच्चों के अधिकारों का हनन है तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन का अधिकार प्राप्त है। इस दौरान मानव सेवा संस्थान कलेक्टर हेड वरुण मिश्रा, अंजली मिश्रा, नेहा गौतम, प्रियंका गोस्वामी स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज ठूठीबारी के लेफ्टिनेंट ऋषिकेश चौधरी, एवं कैडेट्स प्रिंस यादव, देव प्रिया, आयुषी, रक्षा ,खुशी चांदनी, युवराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed