फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cheated of Rs 30,000 after telling his son that he was involved in molestation

Maharajganj News: बेटे को छेड़छाड़ में फंसने की बात कह 30 हजार का लगाया चूना

Tue, 21 May 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 21 May 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 30,000 after telling his son that he was involved in molestation
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव सिरसिया खास में बेटे को छेड़छाड़ में फंसने की बात कहकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नौतनवा थाना क्षेत्र के सिरसिया खास निवासी परदेशी ने बताया कि शनिवार को दोपहर में उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि मैं क्राइम ब्रांच मुंबई से बोल रहा हूं। आपका लड़का मुंबई में छेड़छाड़ में पकड़ा गया है। वह जेल चला जाएगा। यदि छुड़ाना चाहते हैं तो मेरे मोबाइल पर गुगल पे से 40 हजार रुपये तत्काल भेज दो लड़के को छोड़ देंगे। कहा कि अपने लड़के को फोन मत करना उसका मोबाइल बड़े साहब के पास जमा है।
विज्ञापन

ठग ने कहा कि विश्वास न हो तो लो अपने लड़के से बात कर लो। पीड़ित परदेशी ने बताया कि मोबाइल पर बात करने के दौरान उसके लड़के की आवाज में रोते हुए बोल रहा था कि पापा जल्दी रुपये सेंड कर दीजिए नहीं तो हमें जेल भेज देंगे। पीड़ित ने घबराकर ठग के बताए गए मोबाइल नंबर पर गुगल पे के माध्यम से 30 हजार रुपये भेज दिए। उसके बाद ठग ने कहा कि 70 हजार रुपये और दे दीजिए साहब को देना है। परदेशी ने कहा अब रुपया नहीं है काफी गिड़गिड़ाने के बाद कहा 10 हजार और भेज दो। रुपये भेजने जा रहा था तभी गांव के पूर्व प्रधान आ गए। उनसे पूरी बात बताई तो उन्होंने लड़के से बात करने के लिए कहा तो ठग ने तुरंत फोन काट दिया। उसके बाद उसी नंबर पर परदेशी ने दुबारा फोन किया तो फोन नहीं उठा। परदेशी ने बताया कि उनके लड़के दीपक का मोबाइल बंद था शाम को छह बजे जब बात हुई तब पता चला कि वह ठगी के शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed