फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cheated of Rs 24 lakh on the pretext of getting a job in police

Maharajganj News: पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 24 लाख की ठगी

Fri, 24 Jan 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 24 Jan 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 24 lakh on the pretext of getting a job in police
महराजगंज/ सिंदुरिया। पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर घुघली कस्बे के छह लोगों से 24 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कुशीनगर निवासी दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

एक आरोपी अपने को कमांडो बताता था। पीड़ित कमलेश यादव निवासी वार्ड नंबर चार नगर पंचायत घुघली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके बचपन के दोस्त कोटवा निवासी जयप्रकाश यादव हैं। वर्ष 2014 में बचपन के दोनों दोस्तों से कोठीभार थाना क्षेत्र के सियरहीभार निवासी धर्मनाथ यादव से मुलाकात हुई। धर्मनाथ ने विभिन्न तरह की बात करने के साथ ही फोटोग्राफ दिखाकर दोनों को झांसे में ले लिया।
विज्ञापन

धर्मनाथ ने बताया कि मेरा बड़े लोगों से संपर्क है। अगर आप लोग रकम खर्च करें तो कमांडो साहब से कहकर आप दोनों की नौकरी लगवा दूंगा। पुलिस भर्ती के लिए आप लोग अगर चार-चार लाख रुपये एकत्र कर लें तो पुलिस में आप लोगों की नौकरी पक्की हो जाएगी। उसके बाद वह धर्मनाथ की बातों पर विश्वास कर बचपन के दोस्त जयप्रकाश के साथ ही नंदलाल प्रसाद, उपेंद्र यादव, अशोक कुमार, ज्ञानशंकर पटेल और अर्जुन साहनी ने एक लाख रुपये का इंतजाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच अक्तूबर में धर्मनाथ अपने साथ अविनेश यादव उर्फ रमेश यादव को स्कॉर्पियों से लेकर पहुंचा। धर्मनाथ ने अविनेश का परिचय कमांडो के रूप में देते हुए सभी लोगों से 100000 रुपये ले लिया। फिर प्रत्येक से शेष तीन लाख रुपये और जुटाने के बाद एक वर्ष के अंदर पुलिस में नौकरी लगवाने की बात कही।
दो महीने के अंदर उन्होंने शेष तीन-तीन लाख रुपये कमांडो अविनेश यादव उर्फ रमेश को दे दिए, लेकिन कमांडो के वादे के मुताबिक उन लोगों को एक वर्ष तक पुलिस में नौकरी नहीं लगी।

उसके बाद दी गई रकम वापस करने की बात पर दोनों एक-दूसरे पर पल्ला झाड़ने लगे। इसके बाद वह सभी युवकों के साथ 18 अक्तूबर 2024 को कमांडो के पास पहुंचे तब ठगी का पता चला। घुघली थाना प्रभारी निरीक्षक कुंवर गौरव सिंह के अनुसार, मामले में पीड़ित की तहरीर पर आरोपी धर्मनाथ यादव निवासी सियरहीभार थाना कोठीभार और दूसरा आरोपी अविनेश यादव उर्फ रमेश यादव निवासी चिलगोड़ा, जटहा बाजार कुशीनगर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed