{"_id":"5bcf75b1bdec22695873c057","slug":"chc-s-rejuvenation-team-conducted-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी का कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी का कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी का कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा (महराजगंज)। कायाकल्प टीम ने मंगलवार को दिन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने वैक्सीन के बेहतर रखरखाव पर ब्लॉक प्रतिरक्षण अधिकारी रामशरन गुप्ता को शाबासी भी दी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के साफ-सफाई की जानकारी भी ली।
कायाकल्प टीम के डॉ. मुस्तफा खान, डॉ. कमलेश व डॉ संतोष कुमार ओझा ने सीएचसी बनकटी पहुंच कर वहां की सफाई व्यवस्था के साथ ही मातृ जननी सुरक्षा, इंसेफेलाइटिस वार्ड, वैक्सीन कक्ष, लेबर रूम, वार्ड, पैथॉलाजी व टीबी कक्ष का निरीक्षण किया। टीम ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच के साथ ही कर्मचारियों को मरीजों के साथ उचित व्यवहार का निर्देश दिया। टीम ने मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अनेक बिंदुओं पर बात कर जानकारी ली। टीम में शामिल सदस्यों का कहना था कि शासन की मंशा है कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए समय समय पर जांच की जाती है। इसी कड़ी में टीम यहां जांच करने आई है। इस दौरान अधीक्षक डॉ हीरालाल, डॉ अखिलेश पटेल आदि मौजूद रहे।