फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   chaupal will be conduct in 12 brc

बालिका शिक्षा को बढ़ाने पर जोर

Mon, 07 Mar 2022 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
chaupal will be conduct in 12 brc
बालिका शिक्षा को बढ़ाने पर जोर
विज्ञापन

- 12 ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बालिका शिक्षा को गति प्रदान करने के लिए जिले के सभी 12 ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन होगा। चौपाल के माध्यम से अभिभावकों को बालिकाओं को शिक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा। वहीं, महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर पोस्टर गैलरी आदि का निर्माण भी होगा।

बालिकाओं को शिक्षा से जोड़कर सशक्त बनाने व समाज को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए राज्य परियोजना कार्यालय की तरफ से सभी ब्लॉकों में नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन किया जाना है। इसमें अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों, स्थानीय स्तर पर ख्याति प्राप्त शिक्षाविदों को आमंत्रित करते हुए उनकी जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा बालिका शिक्षा को बढ़ाने के लिए उनके विचारों को भी एकत्र किया जाएगा। जो अच्छे विचार निकल कर सामने आएंगे, सुधारात्मक दृष्टि से उस पर आवश्यक पहल भी की जाएगी। आयोजन में स्टॉल का प्रदर्शन, विचार गोष्ठी, आत्मरक्षा के कौशलों का प्रदर्शन, बालिका शिक्षा एवं सशक्तीकरण पर आधारित फिल्मों के दिखाए जाने पर भी जोर होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने कहा कि बालिका शिक्षा को रफ्तार देने के लिए ब्लॉक स्तर पर नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन होगा। मार्च माह में ही आयोजन करना है। खंड शिक्षा अधिकारी स्वयं के स्तर से तिथि निर्धारित कर उसका आयोजन सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

पावर एंजल व माताओं का सम्मान भी होगा
विभाग ने नारी शिक्षा चौपाल के तहत पावर एंजल व माताओं के सम्मान की भी व्यवस्था बनाई है। इसके तहत उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed