फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   charwahe beaten husband wife

Maharajganj News: भैंस चरवाहों ने दंपती पर हमला बोलकर किया लहूलुहान

Mon, 17 Apr 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 17 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
charwahe beaten husband wife
घायल दम्पति को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाते लोग।संवाद
गेहूं की फसल बर्बाद कराने का विरोध करने पर चरवाहों ने बोला हमला, दोनों की हालत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के बढ़या मुस्तकिल गांव के टोला गेठीहवा के सिवान में रविवार को खेत में गेहूं की फसल की कटाई कर रहे दंपती को भैंस चरवाहों ने लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पिटाई करने बाद मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। बढ़या मुस्तकिल गांव के गेठिहवां टोले के रहने वाले मुसाफिर (50) रविवार को गेहूं की फसल काटने गए थे। उनके साथ पत्नी मफिदुन (47) कटाई करने गई थीं। पति-पत्नी दोनों खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। इसी बीच थोड़ी दूरी पर कुछ लोग भैंस चरा रहे थे। खेत में भैंस अचानक घुस गई। इसपर मुसाफिर ने विरोध किया तो भैंस चराने वालों ने अपशब्दों की बौछार कर दी।
मुसाफिर ने कहा कि फसल खराब हो जाएगी। भैंस को खेत से बाहर कर लीजिए। यह सुनकर भैंस चराने वाले आक्रोशित होकर पहले मुसाफिर को मारने लगे। लाठी-डंडे से पिटाई होते देखकर मफिदुन बचाने गई तो उनको भी चरवाहों ने जमकर पीटा। मारपीट कर लहूलुहान करने के बाद चरवाहे फरार हो गए। घटना के बारे में पड़ोस के खेत में काम करने वाले लोगों ने परिजनों को बताया। सभी खेत में पहुंचे तो किसी तरह से एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर है। मारपीट के इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


घायल के तीन बेटे हैं। घर पर नहीं रहते हैं। बेटा हुसैन, रब्बूल, सब्बूल दिल्ली में काम करते हैं। फोन के जरिए उनको जानकारी दी गई। घायल के अनुसार, तीन-चार की संख्या में चरवाहे मारपीट रहे थे। सभी पास के गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि तहरीर के अनुसार तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed