फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chargesheet filed in Jardan case; next hearing on the 7th.

Maharajganj News: जार्डन के मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, सात को अगली सुनवाई

Thu, 27 Aug 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed in Jardan case; next hearing on the 7th.
महराजगंज। सोनौली-अंतरराष्ट्रीय सीमा से पकड़े गए विदेशी नागरिक जार्डन के मामले में सोनौली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दिया। चार्जशीट के साथ केस डायरी में आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम 2025 व धोखाधड़ी की प्राथमिकी प्रस्तुत की गई है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए सात सितंबर की तारीख तय की है। कोर्ट ने अभियुक्त को उक्त तिथि में जेल से तलब करने के लिए भी आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई को सोनौली सीमा से एसएसबी 22वीं वाहिनी के हत्थे चढ़ा विदेशी नागरिक जार्डन बिना वीजा व पासपोर्ट के नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था। एसएसबी ने इसे पकड़कर सोनौली कोतवाली को सुपुर्द किया। इसके खिलाफ आव्रजन व विदेशी अधिनियम 2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। शुरुआत में पुलिस ने इसे अमेरिका का नागरिक अपनी प्राथमिकी में दर्ज किया था लेकिन रिमांड पूछताछ के बाद इसके ब्रिटिश नागरिकता की जानकारी हुई।
विज्ञापन

जार्डन को शुरुआती दिनों में जनपद कारागार में ही रखा गया था लेकिन रिमांड पूछताछ के बाद 29 जुलाई को इसे गोरखपुर कारागार शिफ्ट किया गया। गोरखपुर कारागार जाने के बाद सुरक्षा कारण व चार्जशीट न दाखिल होने के चलते जार्डन की पेशी वीसी के जरिये हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed