फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Charge sheet filed against former BJP leader Rahi Masoom Raza accused of rape, murder, molestation

Maharajganj News: दुष्कर्म, हत्या, छेड़छाड़ के आरोपी पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Fri, 01 Dec 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 01 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed against former BJP leader Rahi Masoom Raza accused of rape, murder, molestation
महराजगंज। जेल में बंद पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा को महराजगंज जिला कारागार से करीब एक माह पहले संतकबीर नगर जिला जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस ने भी इस प्रकरण में तेजी दिखाते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। आरोप पत्र पर सुनवाई छह दिसंबर को होगी। इसके बाद न्यायालय आरोप तय करेगी। इस प्रकरण को लेकर शुरुआती दौर में पुलिस की खूब किरकिरी हुई थी। कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी पुलिस के हाथ लगा। पीड़िता को नगर पालिका में नौकरी के साथ ही आसरा आवास प्रशासन ने पहले ही उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन

संतकबीर नगर जिले के एक गांव की रहने वाले किशोरी अपने पिता के साथ महराजगंज शहर में पूर्व भाजपा नेता राही मासूम के घर में किराए पर रहती थी। किशोरी का पिता ठेला लगाकर जीवन यापन करता था। पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा की नियत खराब हुई तो उसने किशोरी से दुष्कर्म, उसकी बहन से छेड़छाड़ की। उसके कृत्य को किशोरी के छोटे भाई ने देख लिया तो उसकी पिटाई कर दी। इसकी जानकारी किशोरी के पिता को हुई तो उसने विरोध किया। मामला थाने में पहुंचा तो वहां सुलह समझौता करा दिया गया। इससे आहत होकर किशोरी के पिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। मामले ने तुल पकड़ा तो पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई की।
विज्ञापन




उस वक्त इस प्रकरण को लेकर पुलिस की कार्य प्रणाली की किरकिरी हुई थी। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो पूछताछ के लिए पूर्व भाजपा नेता को बुलाया गया। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद से पुलिस की मुश्किल बढ़ गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद राहत की सांस ली थी। करीब एक सप्ताह पहले उसके खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक आधार पर उसे संतकबीर नगर जेल में भेज दिया गया है। जबकि उसके एक साथी को महराजगंज जिला कारागार में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------



मुल्जिम को भेजी जा चुकी है आरोप पत्र की कापी

सहायक शासकीय अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है। उसकी एक-एक प्रति आरोपियों को भेजी जा चुकी है। पॉक्सो, साजिश रचने, साक्ष्य मिटाने, घर में घुसकर मारपीट करने, छेड़छाड़, दुष्कर्म, हत्या, एससीएसटी की धारा में आरोपी बनाया गया है। इन धाराओं में पुलिस ने आरोपपत्र प्रेषित किया है। इस पर न्यायालय सुनवाई करने के बाद आरोप तय करेगी।




-------------------------

प्रशासनिक आधार पर पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा को जिला कारागार से संतकबीर नगर जेल भेजा गया है। उसका सहयोगी महराजगंज कारागार में ही है। जेल मैनुअल का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।



-प्रभात सिंह, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed