फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   chandravati has no pakka house

सिर पर नहीं मयस्सर हुई छत, फूस की झोपड़ी में कट रही जिंदगी

Thu, 20 Jan 2022 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
chandravati has no pakka house
सिर पर नहीं मयस्सर हुई छत, फूस की झोपड़ी में कट रही जिंदगी
विज्ञापन

जाड़ा और बरसात के दिनों में बोझ सी लगने लगती है जिंदगी : चंद्रावती
नौतनवां। आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवां में एक परिवार फूस की झोपड़ी में मामूली संसाधनों के बीच अपना जीवन यापन करने को विवश है। तमाम सरकारें व उनकी अनगिनत योजनाएं आईं और चली गईं, लेकिन लाख प्रयासों के बावजूद आज तक इनके सिर पर छत मयस्सर नहीं हो सका। सरकार की आवास योजना का लाखों लोगों को लाभ मिलने के बावजूद वास्तविक पात्र को इसका लाभ न मिल पाना सरकार के सभी दावों और प्रयासों को जमीनी स्तर पर खोखला साबित कर रहा है। ऐसा नहीं है कि इस कुनबे ने अपना आशियाना बनवाने के लिए प्रयास नहीं किया।
बीते 5 वर्षों में 10 से अधिक बार इन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए नेताओं के दर से लगाकर साहब के दरबार तक का चक्कर लगाया, लेकिन किसी ने भी उनकी समस्या का समाधान निकालने की जहमत नहीं उठाई। छह सदस्यीय परिवार की मुखिया चंद्रावती ने बताया कि वह वर्षों से बिस्मिल नगर वार्ड में अपने पति मोतीलाल, देवर लालमन, बेटी गीता व सीता एवं पुत्र रामानंद के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि वह पूरे परिवार में अकेले ही घर-घर बर्तन मांजकर किसी तरह परिवार का जीविकोपार्जन करती हैं। उज्ज्वला, राशन, विद्युत एवं शौचालय योजना का लाभ तो मिला है, लेकिन आवास योजना के लिए उन्होंने सभासद, चेयरमैन एवं संबंधित अधिकारियों को 5 वर्ष में करीब 10 बार पत्र देकर लाभ दिलाने की मांग की, लेकिन आज तक लाभ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में दिन तो किसी तरह कट जाता है, लेकिन बरसात और जाड़े के समय में जिंदगी बोझ सी लगने लगती है।
विज्ञापन

-------
क्या कहते हैं अफसर
परियोजना निदेशक राजकरन पाल का कहना है कि कोई भी पात्र आवास योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। चंद्रावती द्वारा यदि आवास के लिए आवेदन किया गया है और बावजूद इसके उन्हें इसका लाभ क्यों नहीं मिल सका तो इसकी जांच कराई जाएगी। पात्रता की श्रेणी में आने पर महिला को निश्चित रूप से इस योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed