फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Challans issued to eight people for drinking alcohol in the open.

Maharajganj News: खुले में शराब पी रहे आठ लोगों का किया चालान

Sun, 13 Sep 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Challans issued to eight people for drinking alcohol in the open.
सोनौली पुलिस ने शिकायत मिलने पर की कार्रवाई
विज्ञापन

खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली चौराहे पर देसी शराब की दुकान के आसपास खुले में शराब पी रहे आठ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने शनिवार को चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि हरदीडाली चौराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान के आसपास लोग सड़क किनारे अथवा दुकानों के सामने खुले में बैठकर शराब पीते हैं, जिससे आने-जाने वाले लोगों को असुविधा होती है। साथ ही आए दिन विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है। इस पर खनुआ पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस ने देसी शराब की दुकान पर अचानक पहुंचकर चेकिंग की।
विज्ञापन

इस दौरान खुले में शराब पीते हुए आठ लोग मिले, जिन्हें हिरासत में लेकर चालान कर दिया। साथ ही सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसा कृत्य करते पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह ने बताया कि खनुआ पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस ने हरदीडाली चौराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान व आसपास चेकिंग की। इस दौरान खुले में शराब पी रहे आठ का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed