फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cervical cancer screening begins at Health and Wellness Centers

Maharajganj News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग शुरू

Sun, 28 Sep 2025 09:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 28 Sep 2025 09:53 AM IST
विज्ञापन
Cervical cancer screening begins at Health and Wellness Centers
महराजगंज। जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, संचारी एवं गैर संचारी रोगों की सेवाओं के साथ अब मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग हो रही है। सेंटरों पर पहुंचने वाले मरीजों के दांतों की स्थिति देखी जाती है। कैंसर की आशंका होने पर मरीज को तत्काल हायर सेंटर भेजा जाता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 192 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित हैं। पहले इन सेंटरों पर सामान्य बीमारियों का इलाज, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर और गर्भवती महिलाओं की जांच जैसी बुनियादी सुविधाएं ही उपलब्ध थीं, लेकिन अब इन सेंटरों पर मुंह और सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इस नई व्यवस्था के तहत सेंटरों पर आने वाले मरीजों के दांतों, मुंह और अन्य अंगों की जांच की जाएगी। यदि कैंसर से संबंधित कोई लक्षण, जैसे मुंह में घाव, गांठ, असामान्य रक्तस्राव या अन्य संदिग्ध लक्षण दिखाई देते हैं तो मरीज को तत्काल उच्च स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर स्क्रीनिंग का महत्व : कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो शुरुआती चरण में पहचान होने पर न केवल इलाज योग्य होती है, बल्कि मरीज की जान भी बचाई जा सकती है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कैंसर के मामलों में वृद्धि को देखते हुए इस तरह की स्क्रीनिंग अत्यंत आवश्यक है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां जागरूकता की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं तक सीमित पहुंच के कारण लोग समय पर जांच नहीं करा पाते, वहां यह पहल जीवन रक्षक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed