फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Center for Cleanliness Survey of Central Team

केंद्रीय टीम का स्वच्छता सर्वे शुरू

Tue, 21 Aug 2018 12:46 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 21 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
Center for Cleanliness Survey of Central Team
केंद्रीय टीम का स्वच्छता सर्वे शुरू - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज (ब्यूरो)। भारत सरकार की पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा गठित टीम महराजगंज आ गई है। अवनीश तिवारी के नेतृृत्व में आई पांच सदस्यीय टीम सोमवार से स्वच्छता सर्वेक्षण में जुट गई।
विज्ञापन


  पहले दिन टीम ने जिले के चार ब्लॉकों के चार ग्राम पंचायतों में जाकर स्वच्छता की जमीनी हकीकत देखी। टीम 23 अगस्त तक जिले में रहेगी। टीम कम से कम 7 और अधिकतम 16 ग्राम पंचायतों में जाकर स्वच्छता का जायजा लेगी। सरकार की मंशा के अनुरूप दो अक्टूबर 2018 तक जिले को खुले में शौच मुक्त अर्थात ओडीएफ घोषित कराना है। इसके लिए प्रशासन अभियान चला रहा है।  सर्वेक्षण में प्रत्यक्ष निरीक्षण पर 30, नागरिका द्वारा दिए गए फीडबैक पर 35 तथा सर्विस लेबल प्रगति पर 35 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। सर्वेक्षण के दौरान उक्त टीम  ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, अस्पतालों, हाट बाजारों आदि का दौरा कर सकती है। नोडल अधिकारी स्वच्छता मनोज त्यागी ने बताया कि टीम ने सर्वेशुरू कर दिया है। टीम पहले दिन बभनौली बुजुर्ग, बड़हरा चरगहा, बल्लो खास तथा बड़हरा इंद्रदत्त में  पहुंची। उन्होंने बताया कि यह टीम अभी 21, 22 व 23 अगस्त को भी जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण करेगी। टीम किस दिन किस ब्लॉक के किस गांव में जाएगी, इसकी जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed