फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CDPO surrounded by controversies removed from Directorate

Maharajganj News: निदेशालय से हटाए गए विवादों में घिरे सीडीपीओ

Sat, 31 May 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 31 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
CDPO surrounded by controversies removed from Directorate
महराजगंज। बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य निदेशालय ने विवादों में घिरे नौतनवा सीडीपीओ अनुराग त्रिपाठी का तबादला सोनभद्र जनपद में कर दिया है। 26 मई को इसके लिए राज्य स्तर से ही महराजगंज जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र भेजकर उक्त सीडीपीओ को जिले से कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

जिले के नौतनवा में बतौर सीडीपीओ तैनात रहे अनुराग त्रिपाठी का नाम अप्रैल 2025 में विवादों में आया। आंगनबाड़ी और कार्यकर्ता एसोसिएशन की तहसील अध्यक्ष कुसुम कांति त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ सीडीओ को ज्ञापन देकर प्रोत्साहन राशि के लिए धन उगाही का आरोप लगाया था। इनके साथ ही तैनात सुपरवाइजर पर आरोप था कि वह कार्यकर्ताओं से पैसा वसूलकर सीडीपीओ तक पहुंचा रही हैं। एसोसिएशन ने उन पर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

मामले में निदेशालय ने संज्ञान लेकर सीडीपीओ का तबादला सोनभद्र कर दिया है। शिकायत के बाद सीडीपीओ ने संगठन पर दबाव डालकर नौतनवा की कार्यकर्ता और तहसील अध्यक्ष को कुसुम कांति को संगठन से बाहर निकलवाने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता कुसुम कांति ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। कार्यकर्ताओं से प्रोत्साहन भत्ता भुगतान के लिए पैसा मांगा जा रहा था जिसकी शिकायत की गई थी, लेकिन सीडीपीओ ने संगठन पर दबाव डालकर मुझे संगठन से बाहर निकलवा दिया। शासन ने मामले का संज्ञान लेकर तबादला किया जो कार्यकर्ताओं की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed