{"_id":"62263bfad323b53ad674d7b9","slug":"cdo-meeting-in-vikash-bhawan-maharajganj-news-gkp42921449","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदार को जारी करें नोटिस’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदार को जारी करें नोटिस’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदार को जारी करें नोटिस’
- सीडीओ ने विकास भवन में आयोजित बैठक में दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। परफार्मेंस ग्रांट से जुड़ी ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले विकास कार्यों को तीव्र गति से पूरा कराया जाए। यदि कहीं से भी स्वीकृत कार्यों में लेट-लतीफी की जा रही हो तो संबंधित ठेकेदार को नोटिस भी जारी की जाए।
ये बातें मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कही। वह सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित परफार्मेंस ग्रांट की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो भी विकास कार्य चल रहा है, उसमें मानक व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। जो कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुए हैं, उनकी कार्ययोजना बनाते हुए उसे भी अविलंब शुरू कराया जाए। ग्राम पंचायतों से जुड़े सचिव ऐसी कार्ययोजना बनाएं जिससे कि ग्रामीणों को उसका लाभ मिल सके। जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने कहा कि सभी जिम्मेदार अपने दायित्वों के प्रति पूरी गंभीरता दिखाएं, कहीं से भी इसमें शिथिलता न बरती जाए। इस दौरान सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद, सुलेख यादव, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन संतोष शुक्ला समेत सभी 14 परफार्मेंस ग्रांट के सचिव भी मौजूद रहे।