फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CBSE: Shreyansh Srivastava gets highest marks in the district

सीबीएसई : श्रेयांश श्रीवास्तव को जिले में सर्वोच्च अंक

Thu, 14 May 2026 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 14 May 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Shreyansh Srivastava gets highest marks in the district
सरला इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी मनाते छात्र-छात्राएं।  
सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी, बच्चों ने बजाया मेधा का डंका
विज्ञापन

जिले में सर्वाधिक 95.4 प्रतिशत अंक के साथ गंगा नेशनल के श्रेयांश ने मारी बाजी
सिद्धार्थनगर। सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी हो गया। परिणाम आते ही बच्चे खुशी से जूझ उठे। बेहतर अंक हासिल करने वाले बच्चों को विद्यालय परिवार और अभिभावकों की ओर से मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। इसमें श्रेयांश श्रीवास्तव 95.4 प्रतिशत के साथ जिले सर्वोच्च अंक प्राप्त किया। वहींं, दूसरे 94.4 प्रतिशत के साथ अदिति वर्मा द्वितीय और अभ्युदय दीप ने 94 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
सीबीएसई की बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों को काफी दिन से इंतजार था। परीक्षा परिणाम को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई थी। मंगलवार को परिणाम आने की सूचना के बाद इंतजार बढ़ गया, लेकिन कोई आधिकारिक घोषणा न होने से बुधवार को परिणाम जारी होने के कयास लगाए जाने लगे। बच्चों और अभिभावकों की उत्सुकता भी बढ़ गई है। अधिकांश लोग मोबाइल पर ही परिणाम देखने में लग गए। कुछ ने विद्यालय से संपर्क साधन शुरू कर दिया। दोपहर बाद जब परिणाम घोषित हुए तो बच्चे खुशी से झूम उठे। इसके बाद विद्यालय में बुलाकर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इसके साथ बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

---
परिणाम आते ही झूम उठे बच्चे
सिद्धार्थनगर। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल में बोर्ड परीक्षा में कुल 119 बच्चे बैठे थे। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले छात्रों में श्रेयांश श्रीवास्तव ने सर्वश्रेष्ठ 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया। साथ ही अभ्युदय दीप नें 94 प्रतिशत, यासिर अतहर 93.6, अंश कसौधन 91.8, करिश्मा दीपक ने 90 अंक प्राप्त कर किया। इनके अलावा अवनी द्विवेदी, कार्तिक गुप्ता, हनुमान प्रसाद, रिणी श्रीवास्तव, दिव्या द्विवेदी, नबील अहमद और भारती इत्यादि ने 12वीं की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों और उनके माता-पिता ने विद्यालय परिवार की सराहना की और एक गुणवत्ता परख शिक्षा के प्रति विद्यालय के समर्पण को सराहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार भारद्वाज और चेयरमैन गंगा सागर राय व अमित राय ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ ही उनके अभिभावकों को भी बधाई दी। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके उत्तम प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सृष्टि द्विवेदी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त हासिल किया
सिद्धार्थनगर। भीमापार स्थित सरला इंटरनेशनल एकेडमी सीबीएसई के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल छा गया। घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार सृष्टि द्विवेदी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। शुभि मिश्रा ने 93.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, अभिनव शुक्ला और प्रांजल पांडेय ने 92-92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त सौम्य यादव एवं अदिति जायसवाल ने 90, सिद्धी चौरसिया ने 88.4, माही श्रीवास्तव और उपेंद्र भट्ट ने 88, नुसरत खान ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाईं और बधाइयां देकर इस सफलता का जश्न मनाया। विद्यालय के प्रबंधक सुयश जायसवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, विद्यालय के सीईओ रिचर्ड विलियम ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने की घोषणा भी की है।
---
अदिति वर्मा ने मारी बाजी 94.4 प्रतिशत अंक हासिल किया
सिद्धार्थनगर। नगर में स्थित एक विद्यालय की छात्रा अदिति वर्मा ने 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, किरन ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान और गरिमा सिंह ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। साथ ही साथ मान्या मिश्र 88.6, नबीला अली ने 84.2 प्रतिशत अंक हासिल किए है। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय बसंतपुर बांसी की छात्रा श्रद्धा त्रिपाठी 91.6 प्रतिशत हासिल किया। इटवा तहसील क्षेत्र की छात्रा आर्या सिंह ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किया है।

---
केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने हासिल की उपलब्धि

नगर में स्थित केंद्रीय विद्यालय की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में तनमय सिंह ने 92.4 प्रतिशत, सुभि द्विवेदी 88.8, सुभम कनौजिया 87.4, अदित्यराज प्रजापति 84.6, विकास कुमार तिवारी 84.4, शिवेंद्र पाठक 83 अंक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed