फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cases will continue to be fast

केस दर्ज होने तक जारी रहेगा अनशन

Sun, 19 Jun 2016 12:13 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Sun, 19 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर ब्लाॅक मुख्यालय पर बड़हरा शिवनाथ के गांववालों का अनिश्चित कालीन आमरण अनशन शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। अनशन की अगुवाई कर रहे पूर्व प्रधान राजेश यादव ने कहा कि अधिकारी भ्रष्टाचारियों को बचा रहे हैं।
विज्ञापन


साढ़े तीन लाख रुपये के सरकारी धन के गबन के आरोपी प्रधान व सचिव पर मुकदमा दर्ज होने तक अनशन जारी रहेगा। वहीं करीब 3 बजे ब्लॉक प्रमुख सतीश पांडेय और बीडीओ रामकुमार उपाध्याय ने अनशन समाप्त कराने की पहल की। लेकिन बात नहीं बनी। अनशनकारी राजेश यादव का स्वास्थ परीक्षण सीएचसी लक्ष्मीपुर से डॉ दिवाकर राय, फार्मासिस्ट सुदामा यादव ने किया। इसमें अनशनकारी राजेश यादव का ब्लड प्रेशर बढ़ा व वजन घटा हुआ पाया गया।
विज्ञापन


                            
अनशनकारियों ने कहा कि मामले की जांच ग्राम विकास अभिकरण महराजगंज के उपायुक्त श्रम रोजगार जिला ग्राम विकास अभिकरण महराजगंज एवं बीडीओ बृजमनगंज द्वारा अगस्त 2015 में कराई गई। इसमें जांच अधिकारी ने विशुनपुर कुर्थिया 222482 रुपये, मल्हनी फुलवरिया मे 84600, बड़हरा शिवनाथ 356910 की धनराशि का गबन पाने की आख्या प्रेषित करते हुए प्रधान व सचिव को दोषी बताया। वहीं बड़हरा शिवनाथ में 356910 रुपये धनराशि का गबन पूर्ण रूप से सिद्ध हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें जांच अधिकारी सीधे तौर पर ग्राम प्रधान व  ग्राम सचिव को दोषी बताया था। लेकिन दस माह बाद भी कार्रवाई के नाम मात्र वसूली की बात हो रही है। गबन का आरोप सिद्ध होने के बावजूद आरोपियों के ऊपर क़ानूनी कार्रवाई न होने ग्रामीण आक्रोशित हैं। प्रमुख व बीडीओ ने अनशन खत्म करने के लिए तमाम पहल किया। लेकिन बात नहीं बन सकी। 



आमरण अनशन पर बैठे पूर्व प्रधान राजेश यादव के समर्थन में कोदई, घनश्याम, मिथिलेश, जोखू, बुद्धू, पंचम, राधेश्याम, कोइल, भानु, दीपक, बीपत, तीजू, चैतू, लक्षमण, कोदई, लालमन, दूधनाथ, साधू, दशरथ, रेखा, रसमधनी, श्रीनिवास, ढुनमुन, घिसियावन, रामसेवक, तुफानी यादव, रामसरन,कन्हैया, नरसिंह, कल्लू, मेघनाथ, सुरसती, रामरती, बुधना, केवला आदि काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed