फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case on charges of triple talaq and threat to kill

Maharajganj News: तीन तलाक और जान से मारने की धमकी के आरोप में केस

Sun, 04 Aug 2024 05:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 04 Aug 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
Case on charges of triple talaq and threat to kill
नौतनवा। तीन तलाक और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने रविवार को पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देनेे तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 4 विष्णुपुरी निवासी नाजनीन खातून ने बताया कि उनकी शादी तीन वर्ष पूर्व इलाहीबाग चौराहा थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर निवासी कामिल के साथ हुई थी। शादी के बाद बच्चे नहीं हुए। पति व ससुराल वाले प्रताड़ित करते और मारते पीटते हैं। लोगों के कहने पर सुलहकर ससुराल में रहने लगी। नौ मई को पति, ससुर और सास ने बच्चा न पैदा होने को लेकर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। उसके बाद अपने मायके नौतनवा चली आई। मायके आने के बाद पति फोन करके गाली देकर तलाक देने की धमकी देते हुए कहा कि अब तुम्हें नहीं रखूंगा। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि पति कामिल, वकील अहमद व शाहजंहा उर्फ मीना के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed