फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   case

मार्ग अवरूद्ध कर अशांति फैलाने के आरोप में 24 लोगों पर केस दर्ज

Fri, 12 Feb 2021 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
case
करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ, जल्दी ही धरपकड़ होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिसवनियां गांव के रहने वाले सेना के जवान चंद्रबदन शर्मा की मौत के बाद सिसवनियां समेत आसपास के कई गांव के तमाम लोगों ने शव का अंतिम संस्कार होने से रोक कर सिसवनियां एवं महराजगंज कस्बे का मुख्यमार्ग जाम कर हो हल्ला किया। शासन प्रशासन के प्रति आपत्तिजनक बातें कर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए 24 नामजद एवं करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जल्दी ही धरपकड़ शुरू की जाएगी।
बीते सात फरवरी को शहर में बड़ी संख्या में लोगों ने आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया। इसके अलावा पुलिस प्रशासन समेत अन्य को खरी खोटी सुनाई। इसके अलावा सिसवनियां गांव के पास चौक रोड को भी जाम कर प्रदर्शन किया गया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस प्रशासन के बाद बड़े अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रयास किया जाने लगा। काफी जद्दोजहद के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। अशांति फैलाने एवं हंगामा करने के मामले में कोतवाली के उप निरीक्षक ओमप्रकाश गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली में केस दर्ज हुआ है। साथ ही पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोपित रोहित शर्मा, गोल्डेन गुप्ता निवासी सिसवनियां, खालिद निवासी मंगलपुर, सदरे आलम निवासी बंजारा टोला, फकरे आलम निवासी मंगलपुर, दामोदर निवासी सोनरा, अतुल निवासी सोनरा, प्रकाश निवासी आजाद नगर, अंगद, दीपक निवासी बैकुंठपुर, शिवम निवासी अमरूतियां, मोहन पांडेय निवासी सिसवनियां, सागर राज निवासी सोनरा, प्रतीक मिश्रा निवासी मउपाकड, दिनेश निवासी सोनरा, शिवानंद निवासी सिसवनियां, जियउल हक, जुमराती, गंगासागर निवासी बागापार, अखिलेश निवासी बागापार, दिलीप निवासी बौलिया राजा, दुर्ग विजय निवासी बरगदवां, बबलू सिंह निवासी राजीवनगर, रविन्द जैन निवासी बागापार के खिलाफ 7 सीएलए समेत अन्य धाराओं में सदर कोतवाली में केस दर्ज हुआ है। इसके अलावा लगभग 200 लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज हो चुका है। इनकी जल्दी ही धरपकड़ शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सात फरवरी को हंगामा कर अशांति फैलाने वाले आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed