फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case filed on charges of fraud and sexual abuse

Maharajganj News: धोखाधड़ी व यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज

Tue, 15 Jul 2025 07:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 15 Jul 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Case filed on charges of fraud and sexual abuse
नौतनवा। सोनौली नगर पंचायत के एक वार्ड निवासी महिला ने नौतनवा कस्बे के एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी, पुत्री का मानसिक एवं यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। नौतनवा पुलिस ने मंगलवार को आरोपी कौशल गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर पीड़ित ने बताया कि 10 साल तक नौतनवा कस्बे के एक वार्ड में किराए के मकान में रहती थी। मकान मालिक अपने पिता की पहचान का लाभ उठाकर नए व्यापार खोलने का झांसा देकर उनसे घर के जरूरी डाक्यूमेंट्स आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं पैन कार्ड मांगकर झांसा देकर धीरे-धीरे 1,47,961 रुपये निकलवाकर ले लिए।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी 22 वर्षीय बेटी को रुपये वापस करने के बहाने, जान से मारने की धमकी देकर यौन शोषण किया। डरा धमकाकर बेटी का आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक के माध्यम से एक लाख रुपये किस्त निकलवा लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार और एटीएम पासबुक भी ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी परिवार और स्थानीय थाने में देने के बाद आरोपी 25 मई को रुपये देने के लिए उनकी पुत्री पर दबाव डालकर अपने घर पर यौन शोषण किया। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि आरोपी कौशल गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed