{"_id":"680f6406674450cc4c004dab","slug":"case-filed-against-two-people-including-a-teacher-for-withdrawing-money-of-conversion-cost-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-147915-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कन्वर्जन कास्ट का धन निकालने पर शिक्षिका समेत दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कन्वर्जन कास्ट का धन निकालने पर शिक्षिका समेत दो पर केस
Mon, 28 Apr 2025 04:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 28 Apr 2025 04:48 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। कस्बे के एमएस लारी इस्लामियां जूनियर हाईस्कूल में मध्याह्न भोजन के लिए शासन से मिलने वाली राशि को अवैध ढंग से निकालने के आरोप में शिक्षिका समेत दो के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच थानाध्यक्ष कर रहे हैं।
फरेंदा कस्बे के अशासकीय सहायता प्राप्त एमएस लारी इस्लामियां जूनियर हाईस्कूल आनंदनगर की प्रधानाध्यापिका आशमा खातून व अभिभावक संघ के अध्यक्ष निशार अहमद ने मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत कन्वर्जन कास्ट की धनराशि अवैध रूप से विद्यालय के मध्याह्न भोजना निधि के खाते से निकाल लिया गया है।
प्रकरण की शिकायत जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को होने के बाद जांच पिंगल प्रसाद राणा को दिया गया। मामले की जांच के बाद स्थानीय थाने में दोनों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए पत्र दिया गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक के अनुसार, जांच के बाद दोषी मिली शिक्षिका आशमा खातून और अभिभावक संघ के अध्यक्ष निसार अहमद के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।