फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case against two retired engineers in scam of one crore

Maharajganj News: एक करोड़ के गोलमाल में दो रिटायर्ड अभियंताओं पर केस, इस परियोजना के भुगतान में हुआ गोलमाल

Mon, 09 Oct 2023 09:39 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 Oct 2023 09:39 AM IST
सार

तहरीर के मुताबिक, 14 दिसंबर 2022 को तत्कालीन अधिशासी अभियंता अवध कुमार सिंह ने मौन नाला पुनर्स्थापना परियोजना के कार्यों के एवज में 104.558 लाख का भुगतान न कर देनदारियां सृजित कर दीं। साथ ही तत्कालीन सहायक अभियंता लालजी सिंह ने 4.66 लाख के अनुबंध के सापेक्ष 4.74 लाख का भुगतान कर दिया। तहरीर में कहा गया है कि दोनों अधिकारी चाहते तो धन के दुरुपयोग को रोक सकते थे।

विज्ञापन
Case against two retired engineers in scam of one crore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिन वीयर के निर्माण में गड़बड़ी की आंच ठंडी भी नहीं हुई है कि मौन नाला पुनर्स्थापना परियोजना में भ्रष्टाचार का जिन्न बाहर आ गया है। रोहिन वीयर घोटाले. में सेवानिवृत्त चार अभियंताओं पर केस दर्ज हुआ था, जबकि मौन नाला से जुड़े भ्रष्टाचार में दो सेवानिवृत्त अभियंताओं पर सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। इन पर एक करोड़ रुपये के भुगतान में गड़बड़ी का आरोप है।

विज्ञापन


मौन नाला पुनर्स्थापना परियोजना के भुगतान में गड़बड़ी के आरोप में तत्कालीन अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड-दो अवध कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) और तत्कालीन सहायक अभियंता सिचाई खंड-दो लालजी सिंह (सेवानिवृत्त) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता चतुर्थ, सिचाई खंड-द्वितीय मोहम्मद खालिद ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: निजी बसें बाहर, सड़क पर रोडवेज की बसों का कब्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
 

तहरीर के मुताबिक, 14 दिसंबर 2022 को तत्कालीन अधिशासी अभियंता अवध कुमार सिंह ने मौन नाला पुनर्स्थापना परियोजना के कार्यों के एवज में 104.558 लाख का भुगतान न कर देनदारियां सृजित कर दीं। साथ ही तत्कालीन सहायक अभियंता लालजी सिंह ने 4.66 लाख के अनुबंध के सापेक्ष 4.74 लाख का भुगतान कर दिया। तहरीर में कहा गया है कि दोनों अधिकारी चाहते तो धन के दुरुपयोग को रोक सकते थे।

इसे भी पढ़ें: भैया और मम्मी-पापा कहां हैं, घर जाना है... अनमोल खोज रहा अपनों को; बार-बार कह रहा एक ही बात
 

मामले में उत्तर प्रदेश शासन सिंचाई एवं जल संसाधन अनुभाग-6, कार्यालय प्रमुख अभियंता (जांच अनुभाग) सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से जांच की गई तो तत्कालीन अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता दोषी पाए गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed